Breaking News

भाजपा ने भदोही से मौजूदा सांसद का टिकट काटा, डॉक्टर विनोद बिंद को बनाया प्रत्याशी

लखनऊ: भाजपा ने यूपी की शेष बची पांच लोकसभा सीटों में शामिल भदोही सीट से मौजूदा सांसद रमेश चंद बिंद का टिकट काट दिया है। अब इस सीट से डॉक्टर विनोद कुमार बिंद को प्रत्याशी बनाया गया। इस प्रकार भाजपा अब तक कुल 71 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है और कुल 13 मौजूदा सांसदों का टिकट कटा है।

बता दें विनोद मूलत: चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक के कवई पहाड़पुर गांव के रहने वाले हैं और पेशे डॉक्टर हैं। वह मुगलसराय में अपना निजी नर्सिंग होम भी चलाते है। डॉक्टर विनोद इस समय मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक भी हैं। 2022 में वह पहली बार विधायक चुने गए।

About News Desk (P)

Check Also

बोले- भाजपा को वोट मतलब दलित, ओबीसी और गरीब सवर्णों के खिलाफ वोट देना

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन ...