Breaking News

फूलपुर से बैरंग गई दो लड़कों की जोड़ी, पहले भी खारिज कर चुकी है जनता

प्रयागराज:  फूलपुर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण पटेल के समर्थन में सिकंदरा रौजा में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साथा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह धरती इतिहास बनाने वाली है। एक बार फिर फूलपुर में इतिहास बनेगा। उन्होंने कहा कि अभी-अभी पता चला है कि दो लड़कों की जोड़ी बैरंग गई है। 2017 और 2019 में दो लड़कों की जोड़ी को फूलपुर की जनता खारिज कर चुकी है

सीएम ने कहा कि जो दलित, पिछड़ों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने थे। उनको मिट्टी में मिला दिया गया है। अब देश खुश है। सपा वालों को देश की नहीं अपनी राजनीति की चिंता है। उनके काले कारनामे से आप परिचित ही होंगे। उन्होंने कहा कि फूलपुर के एक मौर्या परिवार की जमीन माफिया ने कब्जा कर ली थी। भाजपा सरकार में उसकी जमीन दिलवाई गई और माफिया को मिट्टी मिला दिया गया।

दुनिया भर में भारत की साख बढ़ी है। भारत अब सुरक्षित है। पूर्व के सरकार में गरीबों का राशन सपा के गुंडे हड़पते थे। अब देश की 80 करोड़ जनता को फ्री में राशन मिल रहा है। 60 करोड लोगों को स्वास्थ्य बीमा का कार्ड बनवा दिया गया है। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। 12 करोड लोगों के घरों में शौचालय बनवाए गए। 10 करोड लोगों को रसोई गैस सिलेंडर कनेक्शन दिया गया।

सरकार ने माफिया को मिट्टी मिलने का काम किया है। उन्होंने प्रवीण पटेल के लिए वोट देने की अपील की है। समर्थकों से कहा कि अगले पांच दिन में सभी को दो काम करने होंगे। रोजाना आसपास के घर-घर में जाकर लोगों को कमल खिलाने की अपील करनी होगी। लोगों से हाथ उठवाकर पूछा कि अब तक कितने लोग अयोध्या का दर्शन कर चुके हैं। लोगों ने हां में जवाब दिया। योगी ने कहा कि जो न दर्शन किए हो उनको अब यहां की विधायक चुनाव बाद राम मंदिर का दर्शन करवाएंगे।

About News Desk (P)

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...