Breaking News

दो भाइयों के झगड़े में फायरिंग, पड़ोसी महिला के पेट को भेद गई गोली… हालत नाजुक; आरोपी फरार

फिरोजाबाद:  उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार की रात दो भाइयों के झगड़े में पड़ोसी महिला को गोली लग गई। घटना के बाद दोनों भाई फरार हो गए। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना जसराना थाना क्षेत्र के कटेना हर्षा गांव की है। रात करीब 10 बजे दो भाई शराब के नशे में झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान एक ने फायरिंग कर दिया। गोली पड़ोसी महिला के पेट को भेद गई। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई।

घरवालों ने देखा तो उसे आनन फानन लेकर अस्पताल पहुंचे। उधर जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। हालांकि तब तक आरोपी दोनों भाई भाग निकले थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश कर रही है।

About News Desk (P)

Check Also

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग की बैठक संपन्न, आरक्षण-जातियों के मुद्दे और विकास पर महत्वपूर्ण निर्णय

लखनऊ,(दया शंकर चौधरी)28 जुलाई 2025। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग (Uttar Pradesh Backward Classes ...