Breaking News

बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- वह राजनीतिक दिग्गज थे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को निधन हो गया। इस खबर से देश की सियारी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर बंगाल में भाजपा नेताओं के साथ असम के मुख्यमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

कर्नाटक सरकार ने परिवार के जख्म लगाई मरहम, 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने का एलान

उन्होंने बुद्धदेव भट्टाचार्य को राजनीतिक दिग्गज कहकर पुकारा। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पूरे सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बता दें कि बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन उनके आवास पर हुआ। प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने इसकी जानकारी दी। वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक की लहर पीएम मोदी बोले- वह राजनीतिक दिग्गज थे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “यह सुनकर दुख हुआ कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अब नहीं रहे। अनुभवी नेता गरिमा और सैद्धांतिक राजनीति के प्रतीक थे। पश्चिम बंगाल के लोगों के कल्याण के प्रति समर्पण के लिए उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में कहा, “पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। वह एक राजनीतिक दिग्गज थे, जिन्होंने प्रतिबद्धता के साथ राज्य की सेवा की। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

असम के सीएम ने भी शोक जताया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। एक दिग्गज नेता, विधायक, मंत्री और फिर मुख्यमंत्री के रूप में पांच दशकों से अधिक के उनके व्यापक अनुभव ने एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।”

बंगाल में भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं। बुद्धदेव भट्टाचार्य अपने स्वर्गीय निवास के लिए प्रस्थान कर गए हैं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रर्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।”

भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से बहुत दुखी हूं। इस दुख के समय में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रर्थना करता हूं।”

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा, “पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से काफी दुखी हूं। एक विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में उनके पांच दशकों से अधिक के कार्यकाल ने एक स्थायी विरासत छोड़ी है। डिप्टी सीएम चाउना मीन ने भी बंगाल के पूर्व सीएम के निधन पर शोक व्यक्त किया।”

About News Desk (P)

Check Also

कुलपति के नेतृत्व में 29 वें अविवि के दीक्षांत समारोह का किया गया पूर्वाभ्यास

• अविवि के दीक्षांत समारोह में उपाधिधारकों व आंगतुकों का प्रवेश 10 बजे तक। • ...