Breaking News

कल्याण मंडपम का भाजपा विधायक राम चंद्र यादव ने किया लोकार्पण

अयोध्या। नव सृजित आदर्श नगर पंचायत माँ कामाख्या धाम विधानसभा क्षेत्र रुदौली में कल्याण मंडप का लोकार्पण किया गया। नगर अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला के अध्यक्षता में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने नवनिर्मित कल्याण मंडप का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से पूजा पाठ कर लोकार्पण किया। 3 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से कल्याण मंडपम बनकर तैयार हुआ है।

कल्याण मंडपम का भाजपा विधायक राम चंद्र यादव ने किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शादी व अन्य शुभ कार्यक्रमों के लिए राज्य के सभी ज़िलो में कल्याण मंडपम बनाने की योजना शुरू की है। अयोध्या जिले का कल्याण मंडपम रुदौली विधानसभा के आदर्श नगर पंचायत माँ कामाख्या धाम को मिला।

भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शादी विवाह जैसे कार्यक्रमों को करने के लिए कोई सरकारी जगह न होने के कारण लोगों को निजी मैरिज हाल का सहारा लेना पड़ता था। जहां पर उन्हें इसके लिए काफी कीमत चुकानी पड़ती थी।

Please watch this video also 

योगी सरकार ने कल्याण मंडपम की सौगात प्रदेश के सभी जिलों में दी थी। जिससे हर गरीब किसान शादी विवाह व अन्य शुभ कार्यक्रम इस कल्याण मंडपम से कर सकता है। कल्याण मण्डपम में एसी व नॉन एसी कमरे हाल सहित अन्य सुविधाएं शामिल है।

इस बड़ी सौगात के लिए नगर पंचायत माँ कामाख्या रुदौली की तरफ से नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन करता करता हूँ।

कल्याण मंडपम का भाजपा विधायक राम चंद्र यादव ने किया लोकार्पण

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा रहा है। गांव गरीब किसान की तरक्की का व हर तरह से भय मुक्त समाज बनाने का। उत्तर प्रदेश सरकार का है। नगर अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, ईओ निखलेश मिश्रा, भाजपा नेता तेज तिवारी, आदर्श चंद्र यादव, सभासद राकेश यादव, तबरेज अहमद, धर्मेंद्र गुप्ता, लवकुश शुक्ला, जंग बहादुर यादव, वेद प्रकाश शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

भरतकुंड में नंदीग्राम महोत्सव 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगा आयोजित

अयोध्या। भरत कुंड स्थित नंदीग्राम में प्राचीन भरत गुफा श्री भरत हनुमान मिलन मंदिर में ...