Breaking News

सपा के निशान पर सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगा इंडिया गठबंधन, अखिलेश-राहुल की फोन पर बात के बाद फैसला

लखनऊ। कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव (By-election) में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे। इसकी जानकारी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार की देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

बढ़ते ऑनलाइन धोखाधड़ी पर शिकंजा कसेगी गृह मंत्रालय, राज्यों में खोले जाएंगे साइबर कमांडों की विशेष शाखाएं

सपा सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को देर रात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बीच फोन पर वार्ता हुई। सपा ने उपचुनाव में कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर सीट दी थी, लेकिन कांग्रेस 5 सीटों पर लड़ने के लिए अड़ी हुई थी।

सपा के निशान पर सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगा इंडिया गठबंधन, अखिलेश-राहुल की फोन पर बात के बाद फैसला

हालांकि, अखिलेश यादव मंगलवार को कांग्रेस को एक और सीट फूलपुर देने के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन, बताते हैं कि राहुल और अखिलेश की वार्ता के बाद कांग्रेस के सिंबल पर प्रत्याशी न उतारने का फैसला किया गया।

यहां बता दें की हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों को लेकर बात नहीं बनी थी। इस पर सपा ने भी हरियाणा में अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। यह तब अखिलेश और राहुल की वार्ता से ही संभव हो सका था। अब हरियाणा की तर्ज पर ही यूपी में कांग्रेस प्रत्याशी नहीं उतार रही है।

Please watch this video also

अखिलेश यादव ने राहुल से फोन पर वार्ता के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर देररात स्थिति स्पष्ट करते हुए लिखा- ‘बात सीट की नहीं जीत की है।’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।

 

सपा अध्यक्ष ने आगे लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गई है। इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नई ऊर्जा से भर गया है।

About News Desk (P)

Check Also

31 अक्तूबर या 1 नवंबर, कब मनाई जाएगी दिवाली? जानें अमावस्या में कब पड़ रहा प्रदोष काल

इस साल दिवाली (Diwali) की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई ...