Breaking News

फेस्टिवल के दौरान फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स

त्योहार के समय लोग अत्यधिक तरह-तरह के पकवान खाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग बाहर का खाना पसंद भी करते हैं। मौज-मस्ती के इस त्योहार पर लोग कई बार तला-भुना कुछ हद से ही ज्यादा सेवन कर लेते हैं, जिससे ओवर ईटिंग हो जाती है और इसके कारण से फूड पॉइजनिंग की दिक्कत होने लगती है। अगर आपको भी अधिक खाने से प्रॉब्लम होने लगती है। इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपको काफी मदद करेंगी।
त्योहारों पर फूड पॉइजनिंग की समस्या से कैसे बचाएं
– अगर आप गंदे हाथों से खाना खाते हैं, तो कई बार समस्या हो सकती है। हाथों की स्वच्छता को बनाएं रखें। रंगों से खेलने के बाद अपने हाथों को अच्छे से धोएं। किचन में रखें गंदे बर्तनों को साफ रखें। गंदे बर्तन में खाने से भी दिक्कत हो सकती है।
– फूड पॉइजनिंग की समस्या से बचने के लिए फ्रेश खाना खाएं। बासी खाना पेट खराब कर सकता है। त्योहार पर बाहर से खाना खाने से बचें। घर पर ही ताजा खाना खाएं।
– होली के दिन नमकीन और मिठाई व गुजिया को खाकर मजा ही आ जाता है। बहुत ज्यादा मिठाइयां खाकर और नमकीन खा लेते हैं। फ्राइड खाना जैसे कि पकोड़े और पूड़ी खाने से फूड पॉइजनिंग हो जाती है। इन चीजों को जरुरत से ज्यादा खा लिया जाए तो पेट की समस्या होने लगती है।
– त्योहार के दिन खुद को हाइड्रेटेड जरुर रखें, खूब मात्रा में पानी पिएं ऐसा करने से क्रेविंग कम हो जाती है और फूड पॉइजनिंग का रिस्क नहीं होगा।

About reporter

Check Also

होली के अगले दिन जरूर करें बॉडी डिटॉक्स, ये ड्रिंक्स निकाल फेकेंगी शरीर की सारी गंदगी

होली की धूम और उत्साह के बाद शरीर को दोबारा से रिफ्रेश और फिट बनाने ...