Breaking News

73 की हुईं सोनिया गांधी, जन्मदिन की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखी ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने इस मौके पर उनकी लंबी उम्र की कामना की है। बता दें कि सोनिया गांधी सोमवार को 73 वर्ष की हो गईं हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘सोनिया जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

कांग्रेस पार्टी ने भी इस मौके पर बधाई दी है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘सोनिया गांधी हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं। उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है।’

बता दें सोनिया गांधी इस बार अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं। सूत्रों के मुताबिक देश के अलग-अलग हिस्सों में बलात्कार की घटनाओं से कांग्रेस अध्यक्ष दुखी हैं और इसी वजह से वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।

सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली में हुआ। वर्तमान में वह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं। इटली के नागरिक होने पर भी सोनिया गांधी के जीवन पर कई पड़ाव देखने को पड़े।

About Aditya Jaiswal

Check Also

भारत को बदनाम करने की साजिश विफल, इजरायल ने वायरल दावे की हकीकत उजागर की

नई दिल्ली: भारत में इजरायली दूतावास ने बुधवार को वायरल हो रहे दावे की हवा निकाल ...