Breaking News

रेप पीड़िता के परिजनों को सुरक्षा के साथ इंसाफ दिलाना सरकार की जिम्मेदारी : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहान के शेखूपुर गांव में रेप पीड़िता के परिवारीजनों से भेंट कर उन्हें समाजवादी पार्टी की तरफ से पांच लाख रूपए का चेक देने के साथ न्याय का भरोसा दिलाया। ज्ञात हो, रेप पीड़िता ने विगत 16 दिसम्बर 2019 को एसपी उन्नाव के कार्यालय परिसर में आरोपितों पर कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर आत्मदाह कर लिया था। 21 दिसम्बर को उपचार के दौरान उसका निधन हो गया था। सरकार ने पीड़ित परिवार को कोई मदद नहीं दी।

श्री यादव ने उन्नाव जनपद के हिन्दनगर भाटनखेड़ा थाना बिहार में एक अन्य रेप पीड़िता के परिवार को भी समाजवादी पार्टी की ओर से 5 लाख रूपए का चेक दिया और रेप पीड़िता के आत्मदाह की प्रथम सूचना पुलिस को देने वाले रवीन्द्र जायसवाल को भी 50 हजार रूपए की मदद की व्यवस्था की है। अखिलेश यादव ने कहा कि रेप पीड़िता के परिवारी जनों को सुरक्षा के साथ इंसाफ मिलना चाहिए। भाजपा सरकार ने उनके प्रति संवेदनाशून्य रवैया अपनाया है।

आगरा-एक्सप्रेस-वे मोड़ पर लखनऊ के जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत के साथ एहसन अजीज चेयरमैन मलिहाबाद, वीर बहादुर सिंह, नागेन्द्र यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, जिलाजीत पाल, कृष्ण मुरारी, मनोज यादव, राजेश यादव और राशिद अली ने अखिलेश यादव का स्वागत किया।

खुशहालगंज में इरशाद खां, हलीम खान, शानू, शंकर सिंह चौहान तथा अरविन्द यादव ने, हरदोइया मोड़ पर नागेन्द्र सिंह, पप्पू गौतम, अनिल यादव ने तथा शिवरी मोड़ पर पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव तथा इंदल रावत, जितेन्द्र गुड्डू, चंदशेखर यादव, देवेन्द्र सिंह जीतू, नवीन धवन बंटी और कृष्ण कुमार पटेल, रमेश रावत ने स्वागत किया। इसी तरह से इब्राहिमगंज में चांदभाई, मनीष यादव, सुशील गुड्डू, शब्बीर खान, पवन यादव तथा राजेन्द्र गौतम ने सपा अध्यक्ष का स्वागत किया। रानीगंज काकोरी थाना क्षेत्र लखनऊ में अखिलेश यादव ने मोहम्मद वसीम (चांद) और मोहम्मद वकील के आवास पर रूककर वार्ता की।

अखिलेश यादव के साथ इस दौरान राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, सुनील सिंह साजन, उदयराज यादव, श्याम किशोर, धर्मेन्द्र सिंह यादव, बदलू खां, श्रीमती मनीषा दीपक, जयसिंह जयंत भी शामिल रहे।

About Samar Saleel

Check Also

मिशन कर्मयोगी: सरकारी अधिकारियों को दक्ष बनाने हेतु वेबिनार का सफल आयोजन

लखनऊ, 26 जुलाई 2025। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के ...