Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक चुनाव संपन्न, चार दर्जन से अधिक जिलों में जिलाध्यक्ष घोषित

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आज जनपदों के जिलाध्यक्षों के निर्वाचन के साथ सकुशल सम्पन्न हो गए। प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं पूर्व विधायक सुखबीर सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुये चुनाव में काशी क्षेत्र में हरिशंकर यादव (वाराणसी), समरनाथ यादव एडवोकेट (चंदौली), डाॅ. सत्येन्द्र सिंह (जौनपुर), रमाशंकर यादव (गाजीपुर), संजीत यादव (बलिया), मो. महमूद खां (आजमगढ़), देवेन्द्र सिंह (मऊ), प्रयाग क्षेत्र में रामकृष्ण पटेल (प्रयागराज), अनंत सिंह गौतम (फतेहपुर), अब्दुल मोईद (कौशाम्बी), आजाद अली पप्पू (प्रतापगढ), राजीव कृष्ण पटेल (मिर्जापुर), संतोष पटेल (सोनभद्र), अषोक कुमार बिन्द (भदोही), संतकबीर क्षेत्र में देवेन्द्र प्रताप सिंह (गोरखपुर), शहनवाज खां (महाराजगंज), अब्दुल रहमान खान (सिद्वार्थनगर), रामशंकर पासवान (संतकबीरनगर), राधेष्याम वर्मा (बस्ती), विपिन श्रीवास्तव (देवरिया), रामभुवन राव (कुषीनगर), वासुदेव वर्मा (अम्बेडकर नगर) निर्वाचित हुये हैं।

उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के मीडिया प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि उक्त नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों के अतिरिक्त बुन्देलखण्ड क्षेत्र में राजकुमार यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य (बांदा), मुकेश उपाध्याय (महोबा), कालिका प्रसाद खरे (चित्रकूट), हीरा सिंह खेंगर (हमीरपुर), अनुराज पोरिया (झांसी), मनोहर पटेल (ललितपुर), बब्लू सिंह खेंगर (जालौन), तराई क्षेत्र में सिद्वदेव सिंह एडवोकेट (गोण्डा), सूर्यप्रकाष सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य (बहराइच), राजकुमार ओझा (श्रावस्ती), वाचस्पति कुमार सिंह (बलरामपुर), भोलानाथ वर्मा (सीतापुर), सीमाब अहमद उर्फ चांद मिया (लखीमपुर खीरी), आरिफ हजरत खां (पीलीभीत), कानपुर क्षेत्र में राम सिंह राजपूत (कानपुर), बलवान सिंह यादव (कानपुर देहात), सईद खां (कन्नौज), विश्वनाथ सिंह यादव (औरैया), रामनिवास शाक्य (फर्रूखाबाद), जगपाल सिंह यादव (इटावा) व अवध क्षेत्र में राम सिंह पटेल (अयोध्या), बसन्त कुमार सिंह (उन्नाव), बेलाल अहमद (सुल्तानपुर), सज्जन पाठक (अमेठी), बेला प्रसाद राजवंशी (लखनऊ), अखिलेश वर्मा (बाराबंकी), समरजीत सिंह (रायबरेली), राजेश्वरी राजवंशी (हरदोई), नवाब कैसर अली खां (शाहजहांपुर) को जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...