Breaking News

प्रियंका कल जायेंगी वाराणसी

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को वाराणसी जाएंगी। उनका दौरा कुल चार घंटे का होगा। वे यहां पूजा करेंगी और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध में शामिल आन्दोलनकारियों से मुलाकात करेंगी। बता दें कि एक है डेढ़ साल का चंपक, जिसके माता-पिता को जेल हो गयी थी। वे नागरिकता संशोधन कानून की विरोध कर रहे थे। इसके अलावा वे कई राजनितिक समीकरणों को भी साधने की कोशिश करेंगी।

प्रियंका गांधी आंदोलन के दौरान पकड़े गए और मारे गए लोगों के परिजनों से जा जाकर मिल रही है। लखनऊ और पश्चिमी यूपी के बाद अब उनका काफिला वाराणसी पहुंच रहा है, जहां वे बड़े पैमाने पर जेल भेजे गये लोगों से बातचीत करेंगी। इसमें डेढ़ साल के चंपक के मां बाप भी शामिल हैं।
चंपक की मां एकता सिंह ने बताया कि उन्हें भी न्यौता मिला है लेकिन, उन्होंने अभी तय नहीं किया है वे जायेंगी या नहीं। चंपक का दर्द आंदोलन के समय बहुत फेमस हुआ था।

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के हर बूथ पर गूँजी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री के विचारों को लोगों ने सुना 

अयोध्या,(जय प्रकाश सिंह)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सीधा ...