Breaking News

क्या आप जानते है पुरुषो में भी होता है मेनोपॉज, पढ़े यहाँ

क्या आप जानते हैं कि जिस तरह स्त्रियों में रजोनिवृत्ति यानी मेनोपॉज (Menopause) की स्थिति आती है, अच्छा उसी तरह से पुरुषों में भी पुरुष रजोनिवृत्ति होती है। शायद, यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह बिल्कुल हकीकत है। हालांकि, यह स्त्रियों की रजोनिवृत्ति से बहुत ज्यादा अलग स्थिति होती है। वेबएमडी की एक रिपोर्ट के अनुसार पुरुष रजोनिवृत्ति यानी मेनोपॉज को सामान्य शब्दों में एंड्रोपॉज कहते हैं। यह पुरुषों के हॉर्मोन में आयु संबंधित परिवर्तनों का वर्णन करता है। इस तरह के लक्षणों को टेस्टोस्टेरोन की कमी, एंड्रोजन की कमी व देर से प्रारम्भ होने वाले हाइपोगोनैडिज्म के रूप में भी जाना जाता है।

पुरुष रजोनिवृत्ति में उन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन उत्पादन में गिरावट होती है जो 50 या उससे अधिक आयु के हैं। पुरुष रजोनिवृत्ति महिला रजोनिवृत्ति से कई मायनों में अलग होती है। जानकारी के लिए बता दें कि सभी पुरुषों में रजोनिवृत्ति या मेनोपॉज नहीं होता। दूसरा, इसमें पुरुषों के प्रजनन अंगों का पूर्ण रूप से बंद होना शामिल नहीं है। हालांकि, कम हॉर्मोन स्तर के परिणामस्वरूप यौन समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

About News Room lko

Check Also

अभिनेता व कुंडलिनी योग विशेषज्ञ बिजय आनंद ने एंटीबायोटिक दवाओं के हानिकारक दुष्प्रभावों को किया उजागर, साझा किया प्राकृतिक उपचार

Entertainment Desk। अभिनेता, कुंडलिनी योग विशेषज्ञ और आध्यात्मिक गुरु बिजय आनंद (Actor, Kundalini yoga expert ...