Breaking News

भारत में सोने की तस्करी में बड़ी गिरावट, CBIC चेयरमैन बोले- इस साल अब तक 4800 किलो+ सोना जब्त

सरकार की ओर से जुलाई, 2024 में बहुमूल्य धातु पर आयात शुल्क में कटौती के बाद से सोने की तस्करी में उल्लेखनीय कमी आई है। अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने यह बात कही है। हालांकि, उन्होंने जब्त किए गए सोने की मात्रा या मूल्य का खुलासा नहीं किया। अग्रवाल ने कहा, अधिकारी किसी भी मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्री यातायात, सीमाओं और देश में आने वाले वाणिज्यिक कार्गो पर निगरानी रख रहे हैं। सरकार ने जुलाई, 2024 में सोने पर आयात शुल्क को 15 फीसदी से घटाकर छह फीसदी कर दिया था।

अफ्रीकी-ताशकंद हवाई अड्डे भी तस्करी के प्रमुख स्थान
भारत में हवाई मार्ग के माध्यम से सोने की तस्करी एक प्रमुख माध्यम है। पश्चिम एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई देश पारंपरिक रूप से इसके मुख्य उद्गम स्थल रहे हैं। हाल ही में नैरोबी और अदीस अबाबा जैसे अफ्रीकी हवाई अड्डे के साथ ताशकंद जैसे एयरपोर्ट भी तस्करी के लिए प्रमुख स्थान बनकर उभरे हैं।

2023-24 में 4,869 किलोग्राम सोना जब्त
सीमा शुल्क और राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-जून में विभिन्न हवाई अड्डों पर 544 करोड़ रुपये मूल्य का 847 किलोग्राम सोना जब्त किया है।

  • 2023-24 में डीआरआई ने 1,319 किलो सोना जब्त किया था। यह इस अवधि में सीमा शुल्क अधिकारियों सहित सीबीआईसी की ओर से जब्त 4,869.6 किलोग्राम सोने का हिस्सा है।

भारत अवैध सोना आयात का प्रमुख गंतव्य
दिसंबर में जारी डीआरआई रिपोर्ट के अनुसार, भारत अवैध सोने के आयात का प्रमुख गंतव्य बन गया है। इसमें सोना और चांदी संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों से आते हैं, जहां ये धातुएं कम कीमतों पर उपलब्ध हैं।

About News Desk (P)

Check Also

Environment Week : होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने किया राष्ट्रव्यापी गतिविधियों का आयोजन

बिजनेस डेस्क। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motor Cycle and Scooter India) ने पर्यावरण ...