Breaking News

अभय और अभ्युदय पर अमल

डॉ.दिलीप अग्निहोत्री

केंद्र व प्रदेश की सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में अनेक प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने शक्ति उपासना पर्व पर मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया था। अनेक शिक्षण संस्थान भी अपने स्तर से इस संबन्ध में जागरूकता अभियान चला रहे है। इस क्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय ने लगातार दूसरे दिन कार्यशाला का आयोजन किया।

गत दिवस कार्यशाला में महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुई थी। आज अभय और अभ्युदय कार्यशाला को पुलिस कमिश्नर ध्रुव कांत ठाकुर ने संबोधित किया। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाये गए कदमों की जानकारी दी। साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक बदलाव का आह्वान भी किया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के व्यापक विचार का उल्लेख किया।

इसमें समानता सुरक्षा व सम्मान का भाव भी समाहित है। इस पर अमल होना चाहिए। उन्होंने महिला सुरक्षा के क्षेत्र में यूपी पुलिस और यूपी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों जानकारी दी। इसमें पिंक बूथ, पिंक स्कूटी और पिंक बस की शुरुआत भी शामिल है। यह भी बताया कि यूपी पुलिस लगातार आपातकालीन लाइनों 112 और 1090 की प्रतिक्रिया समय को कम करने की दिशा में काम कर रही है। यह विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित हैं। उन्होंने छात्राओं के प्रश्नों का भी जबाब दिया।

छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षा प्रावधानों के बारे में पूछा,यह भी जानना चाहा कि महिला के पास संचार का कोई साधन नहीं है, और कोई खतरा पैदा होता है तो क्या करना है। श्री ठाकुर ने कहा कि यूपी सरकार और साथ ही यूपी पुलिस इन्हीं संकल्प की दिशा में काम कर रही है।

कार्यशाला में प्राची सिंह, पूनम टंडन, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. नलिनी पांडे और प्रोवोस्ट डॉ. भुवनेश्वरी भारद्वाज सहित अनेक शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रही।

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...