Breaking News

कोहरे ने रोकी जीवन की रफ्तार, चाय और अलावा ही सहारा

बीनागंज/मध्यप्रदेश। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बुधवार को लोगों का जनजीवन प्रभावित नजर आया। मंगलवार रात से पड़ने वाला कोहरा बुधवार को दोपहर बाद जाकर छटा। कोहरे के चलते आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक दिन में गंतव्यों तक पहुंचने के लिए लाइट जलाकर जाते नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम नो डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे तो कोई बाजार में चाय की चुस्कियों के आनन्द लेते नजर आ रहे थे। कोहरे के कारण बसें ओर मजदूर वर्ग भी अपने गंतव्य स्थान तक लेट पहुंच रहे है। बुधवार का दिन कोहरे के साथ शुरू हुआ। धुंध के कारण पाँच मीटर की दूरी तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालक रेंग-रेंगकर गंतव्यों तक जाते हुए नजर आए। कोहरे के चलते लोग अलाव व चाय का सहारा लेकर सर्दी भगाते हुए नजर आए। वहीं दोपहर को निकली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत प्रदान की। धूप निकलते ही लोग धूप का आनंद लेते हुए भी नजर आए। चाय की चुस्कियों के साथ धूप से लोग सर्दी से बचाव कर रहे थे। वहीं कोहरे व ठंड का असर लोगों के दैनिक कार्यों पर भी पड़ रहा है।

कड़ाके की ठंड में शीत लहर ने लोगों के जीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड का असर देखने को मिला। वहीं फसलों एवं पेड़-पौधों पर ओस की बूंदे भी दिखी। सूर्य देव ने दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद दर्शन दिए। इससे पूर्व सुबह से ही नगर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया।

रिपोर्ट-विष्णु शाक्यवार

About Samar Saleel

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...