Breaking News

आचार संहिता लगते ही उतरने लगे होर्डिंग

फिरोजाबाद। विधानसभा उप चुनाव की तारीख घोषित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मंगलवार को नगर में लगे चुनावी होर्डिंग उतरवाने का काम शुरू कर दिया गया। टूंडला विधानसभा में होने वाले उप चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। आचार संहिता लगते ही नायब तहसीलदार अनीस कुमार दोपहर करीब तीन बजे पालिका प्रशासन की टीम के साथ सुभाष चौराहा पहुंच गए। जहां उन्होंने विभिन्न राजनैतिक दलों के लगे पोस्टर और होर्डिंग को हटाने का काम शुरू करा दिया।

नायब तहसीलदार ने बताया कि आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। चुनाव संबंधी पोस्टर, होर्डिंग और दीवार लेखन को हटाने का काम किया जाएगा। नगर में लगे होर्डिंग हटाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कराए गए चुनाव प्रचार संबंधी सामग्री को भी हटाया जाएगा।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

मुख्य सचिव से 2022 एवं 2023 बैच के 45 प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने भेंट की

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (Chief Secretary Manoj Kumar Singh) से आज वर्ष 2022 ...