Breaking News

राजग को मिलेगा सुशासन का लाभ

बिहार विधानसभा चुनाव में राजग का चुनाव प्रचार आगे बढ़ रहा है। भाजपा और जेडीयू में सीटों का बंटवारा बड़ी सहजता से हो गया है। लोक जन शक्ति पार्टी के भी राजग में ही रहने की संभावना है। जबकि महागठबन्धन अभी सीटों को लेकर माथापच्ची चल रही है। दूसरा मुद्दा विकास का है। इसमें नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार बहुत आगे है।

नीतीश कुमार और उनके सहयोगी मंत्रियों की छवि का भी लाभ मिल रहा है। वहीं महागठबन्धन की बात चलती है तो उसका इतिहास सामने आ जाता है। कांग्रेस भी यहां दशकों से हताश चल रही है। चुनाव प्रचार में भी उसकी निराशा दिखाई दे रही है। राजग के चुनाव प्रचार में जनसमर्थन दिखाई दे रहा है। जबकि कोरोना संकट के कारण बड़े आयोजन नहीं हो रहे है।

पिछले दिनों महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के भाषण से यहां लोग बहुत प्रभावित हुए है। राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी जन संवाद अभियान चला रहे है। उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मिले बिहार वासियों के सकारात्मक सहयोग से मीडिया को अवगत कराया।

यह देख गया कि बिहार लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपना अभिभावक मानते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास कार्यों पर पूरी तरह भरोसा करते हैं। शाहनवाज ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में बिहार ने अभूतपूर्व प्रगति की है। इसका असर साफ दिखता है। इसी आधार पर राजग को पहले से अधिक जनसमर्थन मिलेगा।

डॉ.दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

दिल्ली में हो रही रिमझिम बरसात, मौसम हुआ सुहाना; उमस भरी गर्मी से मिली राहत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ताजा बारिश हुई है। फिरोज शाह रोड पर बारिश में ...