Breaking News

शादी के बाद मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती नजर आईं कीर्ति सुरेश, बेबी जॉन के प्रमोशन में हुईं शामिल

शादी के बाद पहली बार कीर्ति सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कीर्ति एक खूबसूरत नारंगी रंग की स्टाइलिश ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर नई नवेली दुल्हन का ग्लो साफ देखने को मिल रहा है।

हजार करोड़ी बनने की राह पर ‘पुष्पा 2’, हिंदी में ‘स्त्री 2’ को पछाड़ बनी नंबर 1

शादी के बाद मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती नजर आईं कीर्ति सुरेश, बेबी जॉन के प्रमोशन में हुईं शामिल

इस दौरान कीर्ति बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह है उनका मंगलसूत्र। कीर्ति ने बेबी जॉन के प्रमोशन के दौरान मंगलसूत्र पहने हुआ था। कीर्ति को इस कार्यक्रम में वरुण धवन और वामिका गब्बी के साथ देखा गया।

कीर्ति सुरेश ने गोवा में एंटनी थट्टिल से शादी की। एक अंतरंग विवाह समारोह में शादी करने से पहले इस जोड़े ने 15 साल तक डेट किया। कीर्ति और उनके वेडिंग फ़ोटोग्राफर ने विवाह समारोह की तस्वीरें साझा कीं। सोशल मीडिया पर कीर्ति ने कैप्शन के साथ पहली तस्वीरें साझा कीं, “ऑर द लव ऑफ नाइकी”। शादी की तस्वीरों पर प्रशंसकों ने जमकर कीर्ति पर प्यार बसराया। कीर्ति को शादी की बधाई कई साउथ अभिनेता-अभिनेत्री दे दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एंटनी एक बिजनेसमैन हैं, जो दुबई और अपने घर कोच्चि, केरल से काम करते हैं। एक संपन्न व्यवसायी होने के बावजूद, एंटनी मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं।

अपने रिश्ते की बात करें तो कीर्ति और एंटनी करीब 15 साल से डेटिंग कर चुके हैं। उनकी मुलाकात तब हुई थी, जब अभिनेत्री हाई स्कूल में थीं और एंटनी अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। इतने लंबे रिश्ते के बावजूद, इस जोड़े ने कभी भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा नहीं कीं, और ना ही वे कभी भी एक साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए।

About News Desk (P)

Check Also

‘महिलाओं के सशक्त होने से ही समृद्ध होगा समाज’, अपराजिता सम्मान समारोह में बोलीं मल्लिका नड्डा

नई दिल्ली:  चौधरी चरण सिंह के द्वारा स्थापित किसान ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ...