Breaking News

रवि दुबे व सरगुन मेहता के घर आया एक नया मेहमान, जिसे देखकर आप भी हो जाएँगे हैरान

टीवी का मोस्ट पॉपुलर कपल रवि दुबे (Ravi Dubey) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। इस कपल के घर पर एक नया मेहमान आया है। दरअसल रवि दुबे (Ravi Dubey) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) ने खुद को एक शानदार गिफ्ट दिया हैं और इस गिफ्ट कीमत भी बहुत ज्यादा है।

बता दें की इस कपल ने एक नई कार खरीदी है। रवि-सरगुन ने बीएमडब्ल्यू X7 कार ली हैं। रवि दुबे और सरगुन मेहता अपनी नई बीएमडब्ल्यू खरीदने की ख्वाहिश पूरी करके बेहद खुश हैं। रवि (Ravi) ने सोशल मीडिया पर न्यू कार लेते वक्त की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें रवि (Ravi) और सरगुन (Sargun) कार के सामने खड़े होकर पोज दे रहे हैं। इस दौरान ये कपल बहुत खुश नजर आ रहा हैं।

रवि (Ravi) दुबे ने नई कार की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं यह दिखाने की कोशिश नहीं करूंगा कि मेरे लिए बीएमडब्ल्यू X7 छोटी बात है क्योंकि ये बहुत बड़ी बात है। मैं और सरगुन एक दशक पहले करोल बाग से मुंबई आए थे। हम सभी लोगों के सपने होते हैं भविष्य को देखने का नजरिया होता है। आज खुशी का दिन है और ग्रैंड सेलिब्रेशन का भी….।’

रवि (Ravi) की इस कार की कीमत पर नजर डालों तो BMWX7 का मार्केट प्राइज तकरीबन 98 लाख से 1.25 करोड़ के आस पास है। रवि ने इसे एक बड़ी डील बताया है। रवि और सरगुन लंबे टाइम से एक्टिंग में नजर आ रहे है।

रवि जहां अब एक्टिंग के अलावा एंकरिंग और डांस फील्ड में एक्टिव हैं। रवि दुबे का शो जमाई राजा को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। शो में उनकी एक्टिंग को सराहा गया था। तो वहीं सरगुन मेहता पंजाबी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। सरगुन अब तक कई पंजाबी हिट फिल्में दे चुकी हैं।

About News Room lko

Check Also

फिर दिखा किंग खान का खास अंदाज, केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन के साथ बिताया कीमती वक्त

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हर तरह से अपनी टीम के खिलाड़ियों के ...