Breaking News

हैदराबाद की हैवानियत से छात्रों में रोष, जंतर-मंतर पर AISA का प्रदर्शन

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ दिल्ली में ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में छात्र शामिल हो रहे हैं। छात्रों ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करते हुए उनके लिए न्याय की मांग भी की है।

वहीं हैदराबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी इस घटना पर रोष जताते हुए विरोध प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि हैदराबाद दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को भी राजधानी में कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की फांसी की मांग की। वहीं कैंडल मार्च भी निकाले गए और पीड़िता की आत्मा की शांति की दुआ की गई।

हैदराबाद में डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जलाकर हत्या की घटना के बाद से पूरे देश के लोगों के मन में उबाल है। हर तरफ आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की जा रही है। रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में एकत्र होकर घटना के विरोध में प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जताया।

दोषियों के लिए फांसी की मांग
इस दौरान छात्राएं हाथों में कागज पर लिखे पुलिस अंकल क्या हम सेफ है, फांसी दो-फांसी दो आदि लिखे स्लोगन लिए थीं। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान सीधी मांग की कि हैदराबाद दुष्कर्म आरोपियों को फांसी से कम कुछ नहीं होना चाहिए। वहीं इसके साथ ही शाम के समय कई स्थानों पर कैंडल मार्च निकालकर मृतक दुष्कर्म पीड़िता की आत्मा की शांति की दुआ मांगी गई।

बुजुर्ग महिलाओं समेत बच्चे भी हुए प्रदर्शन में शामिल
विरोध-प्रदर्शन और कैंडलमार्च में बुजुर्ग महिलाओं सहित छोटे बच्चों ने भी बढ़-चढकर हिस्सा लेकर घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया। संगम विहार आरडब्लूए की ओर से शनि बाजार चौक रतिया मार्ग से हमदर्द बस स्टैंड तक लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। संगम विहार आरडब्लूए की ओर से शनिवार शाम को 5 बजे आयोजित कैंडल मार्च में कड़ी संख्या में लोगों ने जस्टिस फॉर डॉक्टर प्रियंका रेड्डी लिखी हुई तख्ती हाथ में लेकर हिस्सा लिया।

संगम विहार आरडब्लूए के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि हमारी राज्य और केंद्र सरकार से अपील है कि वो जल्द से जल्द डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के कातिलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में फांसी की सजा सुनाए।

About Aditya Jaiswal

Check Also

कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर हंगामा; भाजपा ने सरकार को घेरा, सत्ता दल ने किया पलटवार

बंगलूरू: हुबली के बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर राजनीति जारी ...