Breaking News

गौ रक्षा महासंघ के नये पदाधिकारियों की घोषणा

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने आज यहां नये राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। महासंघ के अध्यक्ष कलीम भारतीय ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुये बताया कि घोषित नयी कार्यकारिणी में देश के पन्द्रह से अधिक राज्यों के लोगों को जगह दी गयी है।

घोषित पदाधिकारियों में

श्री भारतीय के अनुसार घोषित पदाधिकारियों में प्रदीप अग्रवाल-उत्तर प्रदेश, हकीम अहमद खान-मध्यप्रदेश, रजनीश सक्सेना-उत्तर प्रदेश, नरेन्द्र सिंह विष्ट-उत्तराखण्ड, अनिल शर्मा-हरियाणा और पवन भारती-पंजाब को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के इन्द्रेश कुमार शुक्ला को महामंत्री के साथ संगठन प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इन्द्रेश शुक्ला के साथ गुजरात के अनिल कुमार चक्रवर्ती संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

जबकि महताब खान-उत्तर प्रदेश, विनोद चन्द्रा वी पन्याल-गुजरात, धर्मेन्द्र सिंह यादव-मध्यप्रदेश, जोशूवा देवराज-कर्नाटक, प्रमोद शुक्ला-उत्तर प्रदेश, मनसुख शांतिलाल गुगले-महाराष्ट्र, को महामंत्री पद की जिम्मेदारी गयी है। इसके अलावा सचिव की जिम्मेदारी अमित कुमार मिश्रा-उत्तर प्रदेश, कमल सिंह-उत्तराखण्ड, धर्मेन्द्र बघेल-उत्तर प्रदेश, रहीस अहमद-उत्तर प्रदेश, सतीश कुमार-हरियाणा, मोहम्मद रेहान खिलजी-मध्यप्रदेश को दी गयी है।

कार्यकारिणी सदस्यों में दिलीप प्रभाकर कुलकर्णी-महाराष्ट्र, प्रभुलाल कलजी दोषी-राजस्थान, एकबाल खान आर्या-हरियाणा, विजेन्द्र सिंह विष्ट-उत्तराखण्ड, बल्देव ठाकुर-दिल्ली, नरेन्द्र सिंह विष्ट-उत्तराखण्ड , मकदूम आलम वारिस-उत्तर प्रदेश, आशुतोष मिश्रा-बिहार, कुलवीर सिंह-महाराष्ट्र और संजय परिहार-मध्य प्रदेश बनाये गये है।

 

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस, बसपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मंगलवार ...