Breaking News

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिला चिकित्सालय रामपुर का किया निरीक्षण

सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना सरकार की प्राथमिकता है।
जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में पहुँचकर उन्होंने…..

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति स्वतंत्र देव सिंह ने आज जिला चिकित्सालय रामपुर पहुँचकर वहाँ भर्ती मरीजों से चिकित्सालय प्रबन्धन द्वारा प्रदान किए जा रहे स्वास्थ्य उपचार और सुविधाओं के बारे में बातचीत की। इमरजेंसी वार्ड़ों में पहॅुचकर मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य डाक्टरों को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिला चिकित्सालय रामपुर का किया निरीक्षण

सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना सरकार की प्राथमिकता है।
जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में पहॅुचकर उन्होंने कोविड उपचार के लिए उपलब्ध जरूरी संसाधनों का जायजा लिया साथ ही आक्सीजन प्लांट पर भी पहॅुचकर प्लांट के संचालन की स्थिति के बारे में जाना।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इमरजेंसी वार्ड़ों में पहॅुचकर मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की।

जल शक्ति मंत्री ने इसके उपरांत गौ-वंश संरक्षण के लिए शासन के निर्देश पर तहसील शाहबाद के किरा में संचालित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में मौजूद गौवंश के स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग एवं भूसा/चारा की उपलब्धता की स्थिति के साथ-साथ गौवंश की नियमित देखभाल के लिए कराए गए प्रबन्ध के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दुधारू गौवंश की उपलब्धता के बारे में भी जाना तथा कहा कि गौवंश संरक्षण के लिए परिसर में सभी जरूरी प्रबन्ध होने चाहिए।

जल शक्ति मंत्री ने पटवाई स्थित अमृत सरोवर का किया निरीक्षण

इसके उपरांत जल शक्ति मंत्री मा0 प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत पटवाई में तैयार कराए गए देश के पहले अमृत सरोवर की विशेषताओं को जानने के लिए पटवाई पहुँचे।
अमृत सरोवर में जन सुविधा के लिए विकसित की गई सुविधाओं के बारे में उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से जानकारी भी प्राप्त की।

About reporter

Check Also

मनरेगा के अंतर्गत मानव दिवस सृजन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ...