Breaking News

यूपी निकाय चुनाव हार का ठीकरा अखिलेश यादव ने अफसरों पर फोड़ा, दे डाली ये चेतावनी

यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत और सपा की हार को लेकर अखिलेश यादव ने अब अधिकारियों को निशाने पर लिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सपा की हार का ठीकरा ही यूपी के अधिकारियों पर फोड़ दिया है।

👉बीजेपी का समर्थन करने पर मुस्लिम परिवार पर हमला, नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यूपी निकाय चुनाव Akhilesh

अखिलेश का आरोप है कि सीडीओ स्तर के अधिकारियों ने चुनाव नतीजे बदले हैं। अखिलेश ने कहा कि चुनाव नतीजे बदलने से जनाक्रोश है। इसका तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। ऐसे अधिकारियों का केवल निलंबन नहीं बल्कि इन्हें नौकरी से निकाला जाए। अखिलेश ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट नाम और फोटो के साथ जारी की जाएगी।

यूपी निकाय चुनाव में नगर निगम के मेयर की सभी सीटों पर सपा हार गई है। बीजेपी की एकतरफा जीत हुई है। उसे 17 में से 17 सीटें मिली हैं। सपा की उम्मीदें नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष की सीटों को लेकर थी लेकिन यहां भी भाजपा से सपा पिछड़ गई है। इसी को लेकर सपा प्रमख अखिलेश यादव लगातार धांधली का आरोप लगा रहे हैं। यहां तक कि अपने इलाके मैनपुरी नगर पालिका अध्यक्ष की सीट भी सपा हार गई है। इसी के बाद से सपा प्रमुख के तेवल तल्ख हैं।

👉कर्नाटक में CM पद को लेकर बढ़ी खींचतान, डीके शिवकुमार बोले मेरे पास इतने विधायकों का समर्थन

इससे पहले अखिलेश ने गोरखपुर मेयर की सीट को लेकर भाजपा और अधिकारियों पर निशाना साधा था। हालांकि अखिलेश केवल अधिकारियों को दोष ही नहीं दे रहे हैं बल्कि कुछ अधिकारियों की तारीफ भी कर रहे हैं। सोमवार की सुबह उन्होंने सहारनपुर की एसडीएम रम्या आर की तारीफ भी की। हालांकि इस तारीफ के पीछे भी निशाना भाजपा पर ही था।

सहारनपुर की छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सीट भाजपा 22 वोटों से हार गई है। यहां सपा प्रत्याशी जीती हैं। इस इलाके की एसडीएम रम्या आर को वहां से हटाकर डीएम ऑफिस में अटैच कर दिया गया है।

सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैनपुरी-बेवर ही नहीं पूरे यूपी में CDO व अन्य अधिकारियों द्वारा चुनाव नतीजे बदले जाने की ख़बर से जनाक्रोश है। इसका तुरंत संज्ञान लिया जाए व ऐसे करप्ट ऑफ़िसरों का केवल निलंबन न हो बल्कि इन्हें फ़ास्टट्रैक जांच कर नौकरी से बाहर किया जाए। सपा इन भ्रष्टों की नाम-फ़ोटो लिस्ट देगी।

About News Room lko

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...