Breaking News

भाजपा की घोषणाएं जमीनी हकीकत से कोसों दूर : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगम नगरी प्रयागराज में आस्था का सबसे बड़ा मेला “कुम्भ’ सदियों पुरानी परम्परा है,जो आज भी यथावत जारी है। प्रयागराज में अर्द्धकुम्भ की कई कहानियां हैं जिनमें सबसे ज्यादा चर्चित चीनी यात्री ह्वेसांग के संस्मरण हैं। ईसा के बाद की छठी शताब्दी में आए चीनी यात्री ने सम्राट हर्षवर्धन (590-647), कन्नौज जिनकी राजधानी थी उनके दान के बारे में लिखा है। वह 75 दिनों तक तब तक दान करते रहते थे जब तक कि उनके पास रखा सब कुछ गरीबों,साधुओं और ब्राह्मणों में बंट ना जाए।

कार्य क्षेत्र गंगा का किनारा और जन्म यमुना का किनारा

सदियां बीत गई,प्रयागराज में जमाने ने कई करवटें बदलीं। कन्नौज का एक और प्रतिनिधि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कुम्भ की आस्था में डुबकी लगाने गत दिवस प्रयागराज पहुंचे। पिछले कुम्भ की व्यवस्था भी तत्कालीन अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में समाजवादी सरकार ने की थी। वह कुम्भ भी इतना भव्य था कि विदेशी विद्वान उसकी पड़ताल करने तक आए। अखिलेश यादव ने कहा कि इसे सौभाग्य बोलें या भगवान की कृपा मानें। मेरा कार्य क्षेत्र है वह गंगा मइया का किनारा है और जहां जन्म लिया वह यमुना का किनारा है।

संगम में डुबकी लगाकर अपने तन-मन को स्वच्छ कर

राजेन्द्र चौधरी ने बताया,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 27 जनवरी 2019 को जब आस्था-विश्वास और अध्यात्म के क्षेत्र कुम्भ में पहुंचे तो वे उसी भावभूमि में दिखाई दिए जिसमें हर रोज मानव समूह का रेला आता-जाता है। उन्होंने संगम में डुबकी लगाकर अपने तन-मन को स्वच्छ कर आत्मसंतुष्टि होकर दान-पुण्य भी किया। सुरक्षा की दृष्टि से दो गोताखोर निरंजन निषाद व रंजीत निषाद उनके साथ मौजूद थे।

अकबर के किले को उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग को दान

अखिलेश यादव के साथ लखनऊ से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चैधरी और इन्द्रजीत सरोज भी संगम नगरी पहुंचे। संगमनगरी में पहुंच कर अखिलेश यादव श्री पंचायती निरंजन अखाड़ा एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त श्री नरेन्द्र गिरि जी महाराज तथा अन्य साधु संतो से मिले। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने संतो का आशीर्वाद लिया। उन्होंने लेटे हुए बड़े हनुमान जी के भी दर्शन किए। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा केन्द्र सरकार को अकबर के किले को उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग को दान कर देना चाहिए ताकि वहां स्थित अक्षयवट के सभी लोग दर्शन कर सके। जब दोनों जगह सरकारें एक ही पार्टी भाजपा की है तो इसमें अड़चन कहां है?

शोर बहुत हुआ पर गंगा और यमुना निर्मल नहीं

प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव ने नदियों की स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि उनकी सरकार में गोमती की सफाई हुई,रिवरफ्रंट का सौंदर्यीकरण किया गया। भाजपा राज में शोर बहुत हुआ पर गंगा और यमुना निर्मल नहीं हुई। भाजपा सरकार के मंत्रिमण्डल की बैठक प्रयागराज में होने का तभी कोई मतलब होगा जब झूठ बोलने का त्याग हो और सच बोलने का संकल्प लें। उन्होंने कहा भारत की सभ्यता की नींव नदियों के तटीय क्षेत्रों में पड़ी है। तीर्थ स्थलों का विकास भी वहां हुआ है। समाजवादी सरकार में काशी, अयोध्या, मथुरा और वाराणसी में घाटों का सौंदर्यीकरण हुआ। नई योजनाएं लागू हुई, जबकि भाजपा राज में घोषणाएं तो बहुत हुई पर जमींन पर एक भी योजना साकार नहीं हो सकी। इसकी स्वीकारोक्ति स्वयं साधु-संतो ने प्रयागराज के अर्द्धकुम्भ के अवसर पर कही।

About Samar Saleel

Check Also

अंसारी की मौत पर सियासी बवाल शुरू, BSP से लेकर AIMIM ने जहर देने के दावे की जांच की मांग की

बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता और डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत ...