Breaking News

सपा की सरकार बनने पर लागू की जाएगी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज (गुरुवार) कहा कि सपा की सरकार बनने के बाद समाजवादी प्रदेश में यशभारती सम्मान की तरह नगर भारती सम्मान की योजना शुरू की जाएगी। इस सम्मान से राज्यस्तर और नगर स्तर पर कलाकारों साहित्यकारों पत्रकारों और समाजसेवीयों सहित उत्कृष्ट खेलों का प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि चुनावों के मद्देनजर आज पार्टी के संक्षिप्त घोषणा पत्र के तहत प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया जा रहा है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2005 पूर्व जो पेंशन व्यवस्था लागू थी उससे शिक्षकों और कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिल रही थी। किन्तु बाद की सरकारों ने वह व्यवस्था समाप्त करके नई पेंशन नीति लागू की है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन नीति पर बहुत सारे प्रश्न चिन्ह हैं।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए कैशलेश इलाज का इंतजाम भी किया जाएगा। पत्रकारों के सवालों को टालते हुए कहा की वे अभी पूरा घोषणापत्र जारी नहीं कर रहे हैं। भाजपा का इंतजार कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र में समाज के सभी वर्गों के कल्याण की योजनाएं बनाई गई है, समय आने पर उसे मतदाताओं के समक्ष ले जाया जाएगा। परिवार के सदस्यों के भाजपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे परिवार वाद को समाप्त कर रही है, जो कि स्वागत योग्य है।

  दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...