Breaking News

जूनियर साइन्स ओलम्पियाड में CMS का अक्षत चयनित

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से एक लाख से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-9 के छात्र अक्षत यादव ने होमी भाभा सेन्टर फॉर साइंस एजुकेशन, मुम्बई के तत्वावधान में आयोजित जूनियर साइन्स ओलम्पियाड में चयनित होकर लखनऊ का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।

CMS का छात्र- अक्षत यादव

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से एक लाख से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता के फाइनल चरण में सफलता के उपरान्त अक्षत को अन्तर्राष्ट्रीय जूनियर साइन्स ओलम्पियाड (आई.जे.एस.ओ.) में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विभिन्न विषयों में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगितायें आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है, साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

About reporter

Check Also

शिक्षा और परीक्षा में अव्वल आती लड़कियां, पंजाब की ये तीन बेटियां बनी मिसाल

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। ...