Breaking News

इलियाना से लेकर सारा तक जानिये आखिर किसका टूटा साल 2019 में दिल

साल 2019 खत्म होने को है। ये साल अपनी खट्टी मीठी यादें देकर जाने वाले है। ये साल हिंदी सिनेमा के लिए काफी अजीब रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्यार होना और फिर ब्रेकअप होना जाना आम सी बात है। इस साल के अंत तक कई रिश्तें को अंत ब्रेकअप के साथ हो गया है।

कई ऐसे रिश्ते थे जिनकी शुरुआत तो प्यार के साथ हुई थी लेकिन अब अंत ब्रेकअप के साथ हुई है। आज हम आपको उन ही सेलेब्रे से रुबरु करवाएं जिनका इस साल ब्रेकअप हुआ-

इलियाना बीते काफी समय से ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही थीं। दोनों की शादी की खबरें भी मीडिया में छाई हुई थीं। ये तक कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। लेकिन इन अफवाहों पर 2019 में विराम तब लगा जब एक्ट्रेस का अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ की काफी शेयर करती थीं, लेकिन अब सारी पिक्स डिलीट कर दी हैं।

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के इश्क की खबरें जमकर मीडिया में आईं। दोनों की पहली मुलाकात लोकमत के एक अवॉर्ड फंक्शन में हुई। जिसके बाद इनका प्यार लव आजकल की शूटिंग के दौरान चढ़ा। इस शूटिंग के बाद दोनों को अक्सर साथ देखा जाने लगा था। लेकिन अब खबरें आने लगी हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। कारण है कि दोनों अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं।

श्रुति हासन और माइकल कॉर्सेल भी एक लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। लेकिन इसी साल श्रुति का अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप से पहले अभिनेत्री ने माइकल संग कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, लेकिन अब तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दी गई हैं।

विक्की मॉडल और डांसर हरलीन सेठी एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन इस साल दोनों को ब्रेकअप हो गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब हरलीन ने विक्की को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया। हालांकि हरलीन के पेज पर विक्की के साथ की फोटो अभी भी हैं।

नर्गिस का नाम हॉलीवुड म्यूजिक कम्पोजर और डायरेक्टर मैट अलांजो के साथ काफी जोड़ा गया। दोनों अक्सर साथ में अपनी फोटो शेयर करते रहते थे। हालांकि नर्गिस ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। लेकिन अब इस साल दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई हैं

 

About News Room lko

Check Also

जब पांच सितारा होटल के बाहर खाने के लिए गिड़गिड़ाईं विद्या, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान

विद्या बालन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक कई ...