Breaking News

बर्फ की चादर में लिपटा Shimla, NH-5 सहित सभी सड़कें व रास्ते बंद

हिमाचल की राजधानी शिमला में शनिवार की रात मौसम का पहला हिमपात हुआ। रात भर हुई बर्फबारी से पूरे शहर में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। वीक एन्ड पर अकस्मात हुई इस बर्फबारी पर्यटक रोमांचित हो गए हैं और बर्फ से लकदक दृश्यों का दीदार कर रहे हैं। शिमला में रविवार देर शाम मौसम ने पलटी मारी और बर्फबारी का कर्म शुरु हो गया। आज तड़के तीन बजे तक बर्फबारी होती रही। लोग सुबह नींद से जागे तो पूरा शहर बर्फ की चादर में लिपटा मिला। खाली पड़ी जगह और घरों की छतों पर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई थी। सड़कों पर खड़े वाहन बर्फ से ढके हुए मिले। राजधानी में करीब दो से तीन इंच तक बर्फ पड़ी। सीजन की पहली बर्फबारी से बागवानों और पर्यटकों के चेहरों पर रौनक है।

53 roads closed due to snowfall in Himachal

इस भारी हिमपात से एनएच-5 समेत शहर की तमाम अंदरूनी सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। अप्पर शिमला का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है। ढली के आगे अप्पर शिमला जाने वाली तमाम सड़कें बर्फबारी से बंद हैं। कुफरी और फागु में कई पर्यटक वाहन फंस गए हैं।

हालांकि कालका-शिमला एनएच और शिमला-बिलासपुर एनएच पर वाहनों की आवाजाही जारी है। अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने के लिए प्रशासन ने मशीनरी लगा दी है। वर्किंग डे होने के चलते कर्मचारियों को आज दफ्तर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी की अंदरूनी सड़कों के दोपहर तक बहाल होने का अनुमान है।  मौसम विभाग ने आज रविवार को भी बर्फबारी होने की संभावना जताई है। हालांकि कल से मौसम साफ हो जाएगा।

Rain in many areas including Shimla, 101 roads closed, loss of 320 crores  so far | शिमला समेत कई क्षेत्रों में बारिश, 101 सड़कें बंद,अब तक 320 करोड़  का नुकसान हुआ है - Dainik Bhaskar

वहीं उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर सोमवार को हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने आगाह किया है कि बर्फबारी के चलते पहाड़ी जिलों की सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं लिहाजा स्थानीय प्रशासन इस हालात से निपटने की जरूरी तैयारी कर ले। 28 और 29 दिसंबर को कड़ाके की ठंड की भी संभावना जताई गई है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- सभी शिकायतकर्ताओं को बनाएं पक्षकार

बाबा रामदेव ने कोविड महामारी के दौरान एलोपैथिक दवाईयों को लेकर की गईं कथित टिप्पणियों ...