Breaking News

Deepawali: जानें इस सप्ताह के सभी व्रत-त्योहार…

भारत में हर व्रत और त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यहां विविध धर्म के लोगों के रहने की वजह से यहां हर मौसम में कोई न कोई पर्व या उत्सव आता रहता है। ये सभी त्योहार भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने में मदद करते हैं। इस सप्ताह दिवाली से लेकर भैया दूज तक सभी त्योहार इसी सप्ताह पड़ रहे हैं। ऐसे में आपको कोई कन्फ्यूजन न हो इसलिए आपको बताते हैं किस दिन पड़ रहा है कौन सा त्योहार-

सप्ताह के व्रत-त्योहार- 22 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक

22 अक्तूबर (मंगलवार) : कार्तिक कृष्ण नवमी रात्रि 3.35 तक।
23 अक्तूबर (बुधवार) : राष्ट्रीय कार्तिक मास आरम्भ।
24 अक्तूबर(गुरुवार) : रम्भा या रमा एकादशी व्रत।
25 अक्तूबर (शुक्रवार) : गोवत्स द्वादशी। धनतेरस। धन्वंतरि जयंती। यम पंचक प्रारम्भ। त्रयोदशी में घर के बाहर दीप दान।
26 अक्तूबर (शनिवार) : मास शिवरात्रि व्रत। दीपदान। श्री हनुमान जयंती (अर्धरात्रि व्यापिनी)। यमाय तर्पण।
27 अक्तूबर (रविवार) : दीपावली। प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश, कुबेर, इंद्र का पूजन। सायं प्रदोष वेला में दीपदान। निशीथ काल में महाकाली पूजन। भगवान महावीर निर्वाण दिवस। नरक चतुर्दशी।
28 अक्तूबर (सोमवार) : कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि का क्षय। सोमवती अमावस्या। स्नान-दान की अमावस्या। बली पूजा। गोवर्धन पूजा। अन्नकूट।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 28 जून 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों पर ...