Breaking News

महापौर ने गायत्री परिवार की एम्बुलेंस का लोकार्पण किया

लखनऊ। संकट के इस दौर में अनेक सामाजिक संस्थाओं ने भी राहत कार्यों का संचालन किया है। इस क्रम में गायत्री परिवार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में वैक्सीनेशन कराने हेतु एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है। इसका लोकार्पण महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया। उन्होंने कहा कि इस एम्बुलेंस से ग्रामीण जनता को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही वैकिनेशन का कार्य आगे बढ़ेगा।

वृद्धाश्रम का निरीक्षण

महापौर संयुक्ता भाटिया ने आदिल नगर स्थित नगर निगम के वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में पूजा घर,लाइबेरी, रसोई, कैंटीन,आवास और डिस्पेंसरी का निरीक्षण भी किया। महापौर ने वहाँ रह रहे बुजुर्गों का हाल चाल जाना। महापौर ने वहाँ केयरटेकर वीके खरे से वहाँ की व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं के विषय मे जानकारी प्राप्त की।

वृद्धाश्रम के केयरटेकर ने महापौर से हवन कुंड के पास टाइलें लगवाने के अनुरोध किया। जिसपर महापौर ने अधिशासी अभियंता डीडी गुप्ता को वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर टाइलें लगाने और आवासों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया। महापौर ने वृद्धजनों को बड़े मंगल के प्रसाद का वितरण भी किया।

About Samar Saleel

Check Also

डॉक्टर नहीं लिख रहे दवाएं…हाथरस में दम तोड़ रहे जन औषधि केंद्र, नौ हुए बंद…

हाथरस:  मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकें इसके लिए जनऔषधि केंद्र खोले गए थे। हाथरस ...