Breaking News

बिधूना में बोले अमित शाह- अखिलेश ने कहा था कि 370 हटी तो खून की नदियां बह जाएंगी 

औरैया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को औरैया में मौजूद थे। वहां उन्होंने क्षेत्र के अछल्दा क्स्बे के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। शाह ने अपने संबोधन में पार्टी के तीनों प्रत्याशियों को जिताने की जनता से अपील की है। अपने संबोधन में उन्होंने जनसभा में कहा कि मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है।

उन्होने आगे कहा कि मोदी सरकार ने दुश्मनों को सर्जिकल स्ट्राइक कर उन्हें घर में घुसकर मारने का काम किया है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है मोदी सरकार ने 370 को हटाने का काम किया है। शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि मेरे सामने बैठकर अखिलेश ने कहा था कि अगर 370 हटी तो खून की नदियां बह जाएंगी ,लेकिन वह कुछ नहीं कर पाए भाजपा गरीबों की सरकार है। अखिलेश के 5 साल की सरकार में डकैती और रेप की वारदातें बढ़ गई थी। योगी सरकार ने उसको कम करने का काम किया है।

शाह ने औरैया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की शुरुआत हो गई है। दिवियापुर में फोरलेन की शुरुआत हो गई है। साथ ही दिवियापुर और पाता में ओवर ब्रिज बनाने का काम भी किया गया है। जनपद में 4 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए। 5 साल में 220 पंचायत भवनों का निर्माण किया गया है। सरकार 15 करोड़ गरीबो का 5 लाख स्वास्थ्य खर्चा आयुष्मान कार्ड के जरिये उठा रही है। भाजपा सरकार ने आयुष्मान कार्ड लागू करने काम किया है। गरीब का कोई भी बेटा या बेटी बीमार हो जाता है तो उसका इलाज आयुष्मान कार्ड के ज़रिए, स्वास्थ्य खर्चा उठाने का काम भाजपा सरकार कर रही है।

अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश मे गुंडों माफियाओं का राज खत्म हो चुका है। घर से निकली बेटी आज हर तरह से उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में कहीं भी आने-जाने में अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है। गरीब के घर तक गैस सिलेंडर चूल्हा पहुँचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। राशन हर गरीब को महीने में दो बार हमारी सरकार बाटने का काम कर रही। किसानों का बिजली बिल भी दोबारा से उत्तर प्रदेश में सरकार आने के बाद माफ कर दिया जाएगा। इससे किसानों को अपनी खेती की सिंचाई करने के लिए बिजली का बिल नही लगेगा।

उन्होंने अखिलेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आखिलेश सरकार में कट्टे बनते थे और भाजपा सरकार में गोले बनते हैं आतंकियों को खत्म करने के लिए। आज उत्तर प्रदेश में कोई भी गरीब के घर पर कब्जा नहीं कर सकता है।उत्तर प्रदेश सरकार योगी ने अनाज, चावल, दलहन, तेल, चना, नमक देने तक का काम कर रही है। इसलिये कि मेरे उत्तर प्रदेश की जनता किसी भी तरह से भूखी न सो सके। वहीं पर अखिलेश कहते थे कि ये वैक्सीन मोदी वैक्सीन है और इसको न लगवाया जाए। लेकिन, फिर 10 दिन बाद खुद ही वैक्सीन लगवा लिया।

शाह ने कहा कि मेरी औरैया की समस्त जनता से अपील है कि भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशियों को जिताने का काम करे। मंच पर उपस्थित राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, राज्य कृषि मंत्री लाखन राजपूत, अछल्दा ब्लाक प्रमुख  शरद राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, जिला अध्यक्ष राम मिश्रा, पूर्व विधायक सतीश पाल, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता आदि नेता मौजूद थे।

खबर का link- https://www.youtube.com/watch?v=w7QDNElJsE0

 

रिपोर्ट- अनुपमा सेंगर

About reporter

Check Also

लखनऊ को और बेहतर, और अधिक सुन्दर बनाने के लिये करें वोट- पंकज सिंह

• प्रबुद्ध वर्ग, चिकित्सकों, केमिस्टों और वरिष्ठ व्यापारियों के अनुरोध पर चाय पर चर्चा में ...