Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव : एसडीएम ने भगत सिंह की प्रतिमा पर जलाये दीपक, पुलिस कर्मियों ने थाने से तिरंगा कांवड़ ले वनखंडेश्वर मंदिर पर चढ़ाया जल

बिधूना। आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिन में जहां तिरंगा यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ वहीं शाम को पुलिस कर्मियों ने थाने से तिरंगा कांवड़ ले वनखंडेश्वर मंदिर पर जल चढ़ाया। उपजिलाधिकारी ने शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर स्थल को रोशन किया। नगर पंचायत ने विद्युत पोलो पर तिरंगा लाइटें लगवाकर नगर को जगमग किया।

गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे कोतवाली निरीक्षक जीवाराम के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा पुलिस कर्मियों ने कोतवाली से जल भरकर नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। कोतवाली से शुरू हुई तिरंगा कांवड़ यात्रा नगर भ्रमण करते हुए वनखंडेश्वर मंदिर पहुंची जहां पर पुलिस कर्मियों ने भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर आजादी के अमृत महोत्सव के भव्य और दिव्य बनाने की कामना की। इस दौरान सभी पुलिस कर्मी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे भी लगाने के साथ नगरवासियों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील भी करते रहे। इस दौरान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गाना बराबर बजता रहा।

भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने बाद करीब 7:30 बजे सभी पुलिस कर्मी भगतसिंह चौराहा स्थित शहीदे आजम भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। जहां पर प्रतिमा के सामने पहले से रंगोली बनाई गयी थी‌। प्रतिमा स्थल पर पुलिस कर्मियों के पहुंचने से पहले उपजिलाधिकारी लवगीत कौर व पुलिस क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह पहुंच गये थे। यहां पर जहां उपजिलाधिकारी ने शहीदे आजम की प्रतिमा के आस-पास दीप प्रज्जवलित कर स्थल को रोशन किया वहीं पुलिस कर्मी भारत माता की जयकारे लगाने के साथ वहां पर आने वाले व्यक्तियों से हर‌ घर तिरंगा लगाने की अपील भी करते रहे।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी लवगीत कौर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वातंत्रता सेनानियों की लम्बी लड़ाई व बलिदान के बाद हमारे देश को आजादी मिली थी। और हम लोग स्वतंत्र देश में आजाद होकर रह रहे हैं। कहा कि केंद्र सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने और हर घर तिरंगा लगाने निर्णय लिया है। ताकि हमारी युवा व आने वाली पीढ़ी देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों के ‌बारे में जाने। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोई घर ऐसा नहीं होना चाहिए जिसमें तिरंगा न लगा हो।

पुलिस क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा लगाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलता रहेगा। ताकि कोई भी घर बिना तिरंगा के न हो। इस मौके पर उपजिलाधिकारी न्यायिक राम अवतार वर्मा, तहसीलदार जीतेश वर्मा, तहसीलदार न्यायिक करम सिंह, वीडीओ जितेन्द्र बाबू यादव, एडीओ पंचायत प्रवीन कुमार, अधिशाषी अधिकारी निषाद मधुरमय के अलावा पुलिस सब-इंस्पेक्टर व कांस्टेबल मौजूद रहे।

नगर पंचायत विद्युत पोलो पर लगवायी तिरंगा लाइटें – आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के साथ भव्यता प्रदान करने के लिए प्रशासन स्तर से कोई कसर नहीं छोड़ी जा‌ रही है। एक जहां कोतवाली, ब्लाक कार्यालय को तिरंगा मय बना दिया गया है, वहीं नगर पंचायत ने किशनी रोड़ व दिबियापुर रोड़ के डिवाइडर पर लगीं हाईमास्ट लाइटों के पोलो को तिरंगा रंग की लाइटों से सजा दिया है‌‌। जिससे नगर को दूर से तिरंगा मय नजर आने लगा है। वहीं ब्लाक परिसर स्थितश हीद स्थल को भी तिरंगा लाइटों से जगमग किया गया है।

रिपोर्ट -शिव प्रताप सिंह सेंगर 

About Samar Saleel

Check Also

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 का 42वां इनस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न, रोटरैक्टर माही बनी पहली महिला डीआरआर

लखनऊ। आज रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 (Rotary International District 3120) का 42वां इनस्टॉलेशन समारोह ऐतिहासिक ...