Breaking News

औरैया : यमुना नदी में नहाते समय चार लड़कियां डूबीं, तीन के शव मिले

औरैया। जिले के अयाना क्षेत्र में एक शादी वाले घर में खुशियां उस समय मातम में बदल गयीं जब घर से चुपचाप यमुना नदी नहाने गयीं रिश्तेदारी व परिवार की चार लड़कियों के सैल्फी लेते समय गहरे पानी में डूब जाने से हड़कम्प मच गया। गोताखोरो व मछुआरों ने तीन के शव बरामद कर लिए है जबकि एक अभी भी लापता, तेज बहाव व आंधी पानी आने के कारण सर्च आपरेशन रोका दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों से मंगलवार की देर शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अयाना क्षेत्र के गांव फरिहा निवासी सुरेश कुमार राठौर के बेटे दीपक का सोमवार (14 जून) को तिलक आया था और बुधवार (16 जून) को उसकी बारात इटावा जिला के गांव बौराइन में चन्द्रपाल राठौर के यहां जानी थी। शादी के घर में खुशियों को माहौल था और जिसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी अपने परिजनों के साथ आये हुए थे। तिलक चढ़ने के बाद घर में बारात की तैयारियां चल रहीं थीं तभी आज शाम करीब चार बजे फरिहा निवासी सुरेश के भाई रमेश की पुत्री कल्पना (20) के साथ कीर्ति (22) व आकांछा (20) निवासी अहेरीपुर इटावा, तनु (18) निवासी फफूंद, दिल्ली निवासी विपिन की पत्नी प्रियंका घर में किसी को कुछ बताये बिना चुपचाप यमुना नदी नहाने चलीं गयीं।

बताया गया कि यमुना में नहाते समय पानी में खड़े होकर सैल्फी लेते समय कीर्ति, आकांछा व तनु एवं कल्पना गहरे में चली गयी और डूब गयी। चारों लड़कियों को डूबता देख प्रियंका ने पहले उन्हें बचाने का प्रयास किया पर असफल होने पर उसने चीखते चिल्लाते हुए ग्रामीणों व परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और तत्काल मौके पर पहुंचे तब तक चारों लड़कियां पूरी तरह से डूब चुकी थीं जिन्हें ढूढ़ने के लिए कुछ तैर लेने वाले युवकों ने यमुना में छलांग लगा दी।

उधर जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मछुआरों व गोताखोरों की मदद से जाल डालकर लड़कियों की खोजबीन शुरू कर दी। इस सर्च आपरेशन के दौरान गोताखोरों व मछुआरों ने पहले तनु व कीर्ति के शव बरामद कर लिए और कुछ देर बाद आकांछा का भी शव बरामद कर लिया। देर शाम सर्च आपरेशन चल रहा था कि तभी तेज बहाव व तेज आंधी पानी के चलते सर्च आपरेशन रोकना पड़ गया जबकि कल्पना का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार व थानाध्यक्ष नवीन कुमार समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

अंसारी की मौत पर सियासी बवाल शुरू, BSP से लेकर AIMIM ने जहर देने के दावे की जांच की मांग की

बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता और डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत ...