Breaking News

एक और बड़ा झटका, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ की एक्ट्रेस संगीता श्रीवास्तव का निधन

फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2020 काफी खराब गुजर रहा है। इस साल के अंदर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कहा है। अब खबर हैं कि टीवी एक्ट्रेस संगीता श्रीवास्तव का मुंबई में निधन हो गया।

रिपोर्ट की मानें तो संगीता श्रीवास्तव लंबे समय से वस्क्यूलिटिस नाम की बीमारी से ग्रस्त थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

आपको बता दें कि संगीता ने बरुन सोबती और सनाया ईरानी के सुपरहिट टीवी शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में अहम रोल अदा किया था। उन्होंने ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के अलावा ‘थपकी प्यार की’ और ‘भंवर’ जैसे शोज में अलग-अलग रोल प्ले किए थे।

About Aditya Jaiswal

Check Also

क्या गोविंदा की होने जा रही है पर्दे पर वापसी? अनीस बज्मी बोलें- कई लोग उनके साथ काम करना चाहते हैं

गोविंदा के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए तरस गए हैं। उन्होंने अपनी कई ...