Breaking News

Anupama Rawat : कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाएगा ‘प्रोजेक्ट शक्ति’

लखनऊ। शुक्रवार को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय के मीडिया सभागार में महिला कांग्रेस के लिए ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ टोल फ्री नम्बर जारी किया गया। इस मौके पर ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ लांच कर रहीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उ0प्र0 प्रभारी Anupama Rawat अनुपमा रावत को प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि आपके सुझावों और निर्णयों के साथ कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस का समस्त कार्यकर्ता चलेगा और राहुल गाँधी द्वारा महिलाओं को शक्तिशाली बनाने का जो प्रयास है उसमें पूरा सहयोग करेगा।

राहुल गाँधी से सीधे संवाद कर सकेंगी कार्यकर्ताएं : Anupama Rawat

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करके उनके क्षेत्र एवं आम जनता की समस्याओं को जानने एवं सुझाव प्राप्त करने हेतु नई दिल्ली में ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ टोल फ्री नम्बर लांच किया था जिसके बाद शुक्रवार को पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय पर विशेषकर महिला कांग्रेस के लिए ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ टोल फ्री नम्बर 7996479964 लांच किया गया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ के जरिये महिलाएं सीधे राहुल जी से संवाद कर अपनी तकलीफों और सुझावों को सीधे पहुंचा सकेंगीं।

राहुल जी ने महिलाओं को इसके जरिये एक ताकत दी है आप लोगों को भी इस ताकत का एहसास राहुल जी, सोनिया जी और कांग्रेस को दिखाना है, महिला शक्ति की ताकत दिखानी है : राजबब्बर

जमीनी स्तर की महिला कांग्रेस….

अ0भा0 महिला कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 अनुपमा रावत ने ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ के लांचिंग के अवसर पर कहा कि इसे कुछ माह पहले राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में लांच किया गया था और अब विशेष रूप से महिला कांग्रेस के लिए भी ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ एक स्पेशल टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विचार एवं सुझाव जानना है।

इस टोल फ्री नम्बर पर अपना वोटर आई डी व्हाट्स एप, मैसेज के जरिये भेजकर लिंक किया जा सकता है और कार्यकर्ता सीधे कांग्रेस अध्यक्ष से जुड़कर संवाद स्थापित कर सकते हैं।

उन्होने कहा कि कई बार कार्यकर्ता अपने क्षेत्र, प्रदेश की बात, सुझाव और पीड़ा अपने नेता तक पहुंचाना चाहते हैं इसलिए यह टोल फ्री नम्बर 7996479964 विशेष रूप से महिला कांग्रेस के लिए लांच किया गया है।

प्रोजेक्ट शक्ति पर महिलाओं को गर्व

महिलाएं देश की आधी आबादी हैं। उनकी आवाज राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंच सके इसलिए विशेष रूप से यह नम्बर जारी किया गया है जिससे प्रदेश, जिले, ब्लाक से लेकर गांव और बूथ स्तर तक की महिलाएं अपनी बात राहुल जी तक पहुंचा सकती है। प्रोजेक्ट शक्ति पर महिलाओं को गर्व है।

अब महिला कार्यकर्ताएं बिना किसी झिझक से अपने नेता राहुल गांधी तक अपनी आवाज पहुंचा सकेंगीं और उनसे संवाद कर सकेंगीं : अनुपमा रावत

प्रोजेक्ट शक्ति के लांचिंग के अवसर पर प्रमुख रूप से शमीना शफीक, अनुसुइया शर्मा, ममता चौधरी, सुशीला शर्मा, अंजुम खान, नूतन बाजपेयी, आरती बाजपेयी, शुचि विश्वास, राना खातून, चन्द्रकला, सरिता सेंगर, शीला मिश्रा, दीप्ति सिंह, लक्ष्मी वर्मा, शालिनी सिंह, शशि सिंह, रेखा सिंह, साजिदा बेगम, जयवती चौहान, जुबेदा खातून, मीरा तिवारी, नफीसा अली, अनुपमा शर्मा, मीना रावत, रीतू रावत, रानी रावत, नीलम विश्वकर्मा, विभा त्रिपाठी, अनुराधा चन्द्रा, सीमा, सुखिया खातून, आयशा, राखी सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

वरुण सिंह

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...