Breaking News

स्थापना दिवस पर नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों को प्रशंसा पत्र

जनरल वाली कोठी स्थित नियंत्रण केन्द्र पर आयोजित किया गया समारोह।
ध्वाजा रोहण के बाद पौधरोपण और खेलकूद के भी हुए आयोजन।

लखनऊ। नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए राजधानी में स्थापित नागरिक सुरक्षा संगठन का 59वां स्थापना दिवस पर पूरे सम्मान के साथ जनरल वाली कोठी स्थित संगठन के केन्द्र कार्यालय पर मनाया गया।

इस अवसर पर लखनऊ की उप नियंत्रक अनीता प्रताप ने सुबह 9 बजे विभागीय ध्वज को फहराया। इसके बाद उन्होंने संगठन के स्वयंसेवकों की ओर से की जा रही निस्वार्थ सेवा की प्रशंसा की। राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संदेशों का पाठन किया गया। राजधानी में नागरिक सुरक्षा संगठन काफी प्रभावी है, बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों का संगठन शहर में शांति बनाने के प्रयास में जुटा रहता है।

एक बार नहीं अनेक बाद शहर को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए स्वयंसेवकों को सम्मान भी मिलता रहा है। शहर पर चाहे कोरोना काल में आई विपत्ति रही हो या फिर और कोई समस्या आई हो। स्वयंसेवक अवैतनिक रूप से समाज के लिए काम करने के लिए तत्पर रहते हैं।

कार्यक्रम में अवैतनिक स्वयंसेवक डिप्टी डिवीजनल वार्डेन बृजेश कुमार शुक्ला, स्टाफ ऑफिसर राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी पोस्ट वार्डेन मोहम्मद अहमद को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खेलकूद के आयोजन में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पौधरोपण किया गया। डिप्टी चीफ वार्डेन गुरपीत सिंह सेठी, सहायक उप नियंत्रक ऋषि कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सहायक उप नियंत्रक मनोज वर्मा ने संचालन किया। डिवीजनल वार्डेन संजय जौहर, प्रवीण श्रीवास्तव, अजय राजपूत, नरेन्द्र गुप्ता, आलोक रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: रीतिकालीन साहित्य को दरबारी कहकर सम्पूर्णता में नकार देना उचित नहीं: प्रो तिवारी

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के हिन्दी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग (Hindi and Modern Indian Languages ...