Breaking News

लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने से आंखों में होती है जलन तो जरुर अपनाए ये ट्रिक्स

आजकल की दुनिया तकनिकी से लैस हो चुकी हैं और ऑफिस में तो लैपटॉप पर ही काम करना पड़ता हैं जिसका सीधा असर आपकी आंखों पर पड़ता हैं। लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने से आंखों में थकान, दर्द और जलन की शिकायत होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आंखों की जलन को कम किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

ठंडे पानी से मिलेगी राहत

ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करने के वजह से जब आपकी आंखों में थकावट ,जलन या दर्द महसूस होने लगे तब आप ठंडे पानी से अपनी आंखों को धो लें। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलेगा और आंखो की थकान भी दूर हो जाएगी। इतना ही नहीं अगर आप रोजाना तीन बार ठंडे पानी से अपनी आंखे धोएंगे तो इससे आपकी आंखों की रोशनी भी सही रहती है और आंखो में जलन और दर्द की समस्या नहीं होती है।

स्वस्थ खाना खाएं

अपने आहार में स्वस्थ खाना खाएं। ऐसा करने से आपकी आंखोों की रोशनी भी कम नहीं होगी और आंख से संबंधित कोई समस्या के शिकार भी नहीं होंगे। अपने आहारा में दाल , हरी सब्जियों और फलों का सेवन करें।

योगा करें

योगा के माध्यम से आप न केवल आंखे बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ रख सकते है। ऐसे कई आसन है जिन्हें करने से आपकी आंखो की थकान दूर हो जाएगी। इसलिए जब भी आपको आपकी आंख में जलन, दर्द या थकावट महसूस हो तो आप आंख से संबंधित योगा कर सकते हैं। योगा की मदद से आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है और आंखों की थकावट को भी दूर किया जा सकता है। इसलिए आपको जब भी आंखों में थकावट महसूस हो तो आप आंखों से जुड़ी योगा करें।

आंखों को हाथों की गर्माहट

इसके अलावा आंखो की थकावट कम करने के लिए अपने दोनों हाथों अच्छे रगड़ लें और जब आपके हाथ गर्म हो जाए, तब इसे अपने आंखों पर लगा लें। करीब 10 बार ऐसा करें, ऐसा करने से आपकी आंखों को जल्दी आराम मिलेगा। इसके अतिरिक्त जब आप कंप्यूटर या फिर अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु का इस्तेमाल कर रहे होते हैं तो आपको करीब 20 सेकेंड के लिए अपनी नजरें कंप्यूटर से हटाकर चारों ओर घूमानी चाहिए।

About News Room lko

Check Also

क्या हो अगर चोट-घाव से बंद ही न हो ब्लीडिंग? जानलेवा हो सकती है हीमोफीलिया की समस्या

शरीर में चोट लगने, कहीं कट जाने पर खून निकलता है, हालांकि कुछ ही समय ...