Breaking News

अर्जुन कपूर संग अपनी ड्रीम वेडिंग के बारे में मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते अब किसी से छूपे नहीं है। दोनों के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में लगातार चलते रहते है। दोनों अपने रिश्तों को सोशल मीडिया के जरिए सामने रखते है। इसके अलावा कपल को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है।

बीते महीनें मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें आई थी। हालांकि, कपल ने शादी की खबरों का साफ-साफ खंडन किया था। मलाइका और अर्जुन की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया जाता है। दोनों का एक साथ टाइम बिताना फैंस को खूब भाता है। अब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन संग अपनी ड्रीम वेडिंग के बारें में बात की है।

नेहा धूपिया के चैट शो में मालइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपनी ड्रीम वेडिंग के बारे में बात की। उन्होंने कहा- मेरी ड्रीम वेडिंग बीच पर होगी और एक व्हाइट वेडिंग होगी। शादी में मुझे Elie Saab gown पहनना है। मलाइका ने बताया- गर्लगैंग मेरी ब्राइड्समेड बनेंगी। मुझे व्हाइट वेडिंग चाहिए। मुझे ब्राइड्समेड का कॉन्स्पेट काफी पसंद है।

अर्जुन के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि अर्जुन को लगता है कि मैं उसकी अच्छी तस्वीरें नहीं लेती, जबकि वो मेरी बेस्ट फोटोज क्लिक करता है।

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो मालदीव वेकेशन की फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने उनके रिलेशन को इंस्टा-ऑफिशियल कर दिया था। फोटो में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई दिए थे। इसके अलावा दोनों के न्यूयॉर्क वेकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

सोमवार को अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत का पोस्टर रिलीज हुआ। मलाइका अरोड़ा ने पोस्टर को देख रिएक्ट किया। मलाइका ने पोस्ट में लिखा- ”ufff Awesome.”

About Aditya Jaiswal

Check Also

कमाई के लिए तरस रही एलएसडी 2-दो और दो प्यार, जानें कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एलएसडी 2 और दो और प्यार को ...