Breaking News

Robbery : फॉर्मेसी और ज्वेलरी लूट कांड का पांचवा अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी की महानगर पुलिस ने विगत दिनों महानगर में फार्मेसी शॉप और अलीगंज में ज्वेलर्स शॉप में हुयी लूट (Robbery) के एक अन्य आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।

एक आरोपी था फरार

इसके पहले महानगर पुलिस इस लूट कांड से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज चुकी है।

  • तब घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करने का दवा किया था।
  • जिसमें शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
  • जबकि एक अन्य फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी थी।

क्या थी घटना

विगत दिनों अलीगंज में किशोर ज्वेलर्स व महानगर में अपोलो फार्मेसी में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

  • दिनदहाड़े हुयी लूट में राजधानी पुलिस की खासी किरकिरी भी हुयी थी।
  • जिसके बाद SSP दीपक कुमार और SPTG हरेन्द्र ने एक टीम बनाकर घटना का खुलासा करने के लिए लगाया था।

गिरफ्तार आरोपी पर पन्द्र हजार का इनाम

लूट कांड से जुड़े पांचवे आरोपी को गठित टीम तलाशने में जुटी हुयी थी कि तभी सर्विलांस सेल की मदद से मिली जानकारी के बाद आरोपी किया गया अरेस्ट।

  • शारुख अहमद को पुलिस ने निशातगंज पुल के नीचे मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
  • एसएसपी की तरफ से 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

अलीगंज का रहने वाला

एसपी ट्रांसगोमती हरेंदर कुमार ने बताया कि वांछित अभियुक्त शारुख अहमद पुत्र इकबाल अहमद चौधरी टोला अलीगंज का रहने वाला है।

  • गिरफ्त में आये आरोपी के पास से पुलिस ने एक असलहा,दो जिंदा कारतूस और 15,700 रुपये नगद बरामद करने का दावा किया।

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...