Breaking News

बिधूना: सिविल बार एसोसिएशन के रिक्त पदों पर हुआ मनोनयन, अशोक उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र कोषाध्यक्ष तो कुलदीप बने मीडिया प्रभारी, सिविल जज ने दिलाई शपथ

बिधूना। सिविल बार एसोसिएशन बिधूना की कार्यकारिणी की पहली बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुयी। बैठक में एसोसिएशन के रिक्त पदों पर मनोनयन किया गया। जिसमें अशोक सेंगर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र कुमार को कोषाध्यक्ष तो कुलदीप शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। नये मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों को सिविल जज जूनयिर डिवीजन वन्दना एवं अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन नेपाल सिंही की मौजूदगी में शपथ भी दिलायी गयी।

बेला में दबंगो ने युवक के साथ की मारपीट… वीडियो वायरल

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं महामंत्री जितेंद्र कुमार राठौर के संचालन में सिविल न्यायालय परिसर में एसोसिएशन की पहली बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में सर्व सम्माति से रिक्त पदों पर साथी अधिवक्ताओं के मनोनयन का निर्णय लिया गया।

जिसके बाद सर्व सम्मति से अशोक कुमार सिंह सेंगर को बरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह को पुस्तकालय अध्यक्ष, कुलदीप शर्मा को मीडिया प्रभारी, प्रशांत सेंगर को वरिष्ठ सदस्य एवं रत्नेश, रजनी शाक्य व अमित सिंगर को कनिष्ठ सदस्य मनोनीत किया गया।

अनियंत्रित कार सूखी पुरहा नदी में गिरी, दो परिवारों के आठ लोग हुए घायल

जिसके बाद सिविल जज वन्दना व अपर सिविल जज नेपाल सिंह के द्वारा सभी को प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर एसोसिएशसन के संयुक्त मंत्री विजय श्रीवास्तव व वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र पाल, ऋषेन्द्र मिश्रा, सतीश चंद्र सक्सेना, विजयपाल शाक्य, गंभीर शाक्य, अवनींद्र कुमार कौशिक, विश्व दीपक शुक्ला, अवनीश शाक्य, अवनीश, राघवेंद्र यादव, आदर्श कुमार, अवनीश शर्मा, दिनेश सक्सेना, शाहिद आलम, रमाकांत, राहुल, सुरजीत पाल, फिरोज अहमद, सुमोद यादव, देवेंद्र सिंह, कुलदीप यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का होगा आयोजन

अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान शहीद शिरोमणि चन्द्र शेखर आजाद (Shaheed Shiromani ...