Breaking News

आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज में आर्ट एवं साइंस प्रदर्शनी का आयोजन

लखनऊ। राजधानी के आशियाना इलाके में स्थित आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज में आर्ट एवं साइंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो के द्वारा बनाए गए साइंस के प्रोजेक्ट, कला के नमूने, डिज़ाइनर मटके,कलश, रेडीमेड रंगोली,परमानेंट रंगोली थेर्मोकोल डेकोरेशन एवं वेस्ट मटेरियल से बने गांव का परिदृश्य देखने को मिला। प्रदर्शनी में इंडियन आर्ट फॉर्म्स के अंतर्गत मधुबनी, ट्राइबल, वर्ली, एब्सट्रेक्ट, तंजोर आदि पेंटिंग के नमूने भी देखने को मिलें।

आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज

साइंस प्रदर्शनी के जरिए मानव

बच्चो ने साइंस प्रदर्शनी के जरिए मानव संरचना के सबसे उपयोगी अंगों जैसे किडनी, हार्ट,लंग्स आदि की देखभाल और उनके उपयोगों के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही कंप्यूटर के वर्किंग मॉडल, लैपटॉप, मोबाइल आदि की महत्ता एवं उपयोग के बार एवं उपयोग के बारे में बताया।
इन्होने बढ़ाई प्रदर्शनी की शोभा 
प्रदर्शनी के दौरान जुडिशरी कोर्ट, भारत का भौतिक वातावरण आदि की झलक भी देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रोस से जनरल सेक्रेटरी डॉ. श्याम स्वरूप, डॉ. जॉर्ज बेक, दिल्ली प्रेस समूह के ब्यूरो चीफ शैलेंद्र सिंह, रीता सिंह पटेल, विनीता श्रीवास्तव, सत्या सिंह आदि गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...