Breaking News

औरैया : धरती पुत्र के घर ट्वीटर पुत्र पैदा हुए, केन्द्रीयमंत्री ने कहा 2024 में भाजपा यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी

औरैया। केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह (एस.पी. सिंह) बघेल ने कहा कि 2024 के लोसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि वह सपा के अध्यक्ष अखिलेश जैसा दावा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने को डूबता जहाज बताते हुए कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह के घर ट्वीटर पुत्र अखिलेश यादव पैदा हो गये है। जो आप लोगों के लिए ज्यादातर ट्वीटर पर ही समाचार लिखते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आने वाले जन्म दिवस को भाजपा विधवा, वृद्ध, गरीब, असहाय, दिव्यांगो की सेवा कर मायेगी।

केन्द्रीय राज्यमंत्री बघेल ने यह बात औरैया जिले के बिधूना तहसील परिसर में कही। वह तहसील में अपने निजी कार्य आये हुए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा के चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि यह मैं वैसा नहीं बोलता हूं जैसा अखिलेश यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले 403 में 401 सीटें जीतने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि यूपी में जाति व्यवस्था बहुत हावी है। पिछले 2019 के चुनाव के समय सपा-बसपा का गठबंधन था। जिस कारण बसपा 10 व सपा 5 सीटें जीत गयी थी। कहा कि पिछले चुनाव में सबसे सशक्त विपछी गठबंधन जो बसपा और सपा का था। उसको भी हम लोगों ने फेस करते हुए बहुत बड़ी जीत हासिल की थी। आजमगढ़ व रामपुर में हमारे सांसद उपचुनाव जीत चुके है। इस बार तो हम मैनपुरी व संभल में जीतेंगे।

मैनपुरी से शिवपाल यादव के लड़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ये विषय पार्टी हाईकमान का है कि कौन लड़ेगा कौन नहीं लड़ेगा। लेकिन शिवपाल यादव पिछले पांच साल में सबसे कमजोर राजनीतिज्ञ हैं। वह 2012 में मंत्री पद से हटाये गये, प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये गये। फिर वो आये फिर गये, जिसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनायी। जिसके बाद 2022 में उन्होंने अखिलेश से बड़ा शानदार गठबंधन किया। जिसमें 80 सीटें मांगी फिर 70, फिर 60, फिर 50 और धीरे-धीरे एक सीट पर आ गये। वह भी उन्हें नहीं मिली, उस पर उन्हें साइकिल का प्रत्याशी बनाया गया। सीट मिलती तो प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष को मिलती। तब उनकी पत्नी या उनका लड़का जो बालिग है। जिसकी बहुत इच्छा थी चुनाव लड़ने की वो प्रसपा के चिन्ह पर लड़ते। कहा कि जब उनका अपमान होता है तो उनको होश आता है।

सपा सदस्यता अभियान के दौरान सपा कार्यकर्ताओं के क्षेत्र में जाने के मुद्दे पर राज्यमंत्री बघेल बोले कि क्षेत्र में जाना चाहिए, हर राजनीतिक व्यक्ति को अपने क्षेत्र का ध्यान रखना चाहिए। डा. लोहिया कहते थे कि चर्चा, पर्चा खर्चा राजनीति में हमेशा रहना चाहिए, पर उन्हें साढ़े तीन साल बाद होश आता है कि क्षेत्र में जाना है। विधानसभा चुनाव के तीन माह पहले निकलते हैं। वाकी समय आरामगाह में रहते हैं। कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह के घर में एक ट्वीटर पुत्र अखिलेश यादव पैदा हो गये है। जो ज्यादातर आप लोगों के लिए ट्वीटर पर ही समाचार लिखते हैं।

कांगेस पर प्रहार करते हुए उसे डूबता हुआ जहाज बताते हुए कहा कि पिछले चुनाव में आपके आसपास के जनपदों में कांग्रेस अपनी जमानत भी नही बचा पायी थी। उनका हावाई जहाज दिल्ली से डड़कर रायबरेली के हवाई अड्डे पर उतरता है। इसके बाद भी वह अमेठी सीट को नहीं बचा पायी। राहुल को पहले ही आशंका हो गयी थी तभी वो केरल में जाकर चुनाव लड़े। कुल मिलाकर कांग्रेस अब इतिहास हो गयी है। धीरे-धीरे कांग्रेस रूपी डूबते जहाज से सारे लोग कूद रहे है। गुलाम नवी आजाद भी अलग हो गये है। उनके साथ जम्मू कश्मीर के बहुत सारे नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी है।

चुनावी तैयारियों पर बोलते हुए कहा कि जो फौजें शांति काल में पसीना बहा लेतीं हैं। उनको युद्ध के मैदान में खून बहाने की आवश्यकता नहीं होती है। भाजपा के बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्र्टीय अध्यक्ष तक निरंतर क्षेत्र में रहते हैं। भाजपा लोक कल्याणकारी कामों में रहती है और सेवा ही संगठन है इस तर्ज पर काम करती है। कहा कि अभी पीएम मोदी जी का जन्म दिवस आने वाला है। जिस पर पार्टी पौधारोपण, ब्लड़ डोनेशन, गरीबों को किट बांटेगी, विधवा दिव्यांग, वृद्ध लोगों के लिए पेंशन के अलावा निजी तौर पर कुछ करेगीं। कुल मिलकार देश के सबसे बड़े सेवक मोदी के जन्म दिवस पर हम लोग सेवा का कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह पीएम की फोटो रखकर जन्म दिवस मानाने के वजाय मोदी जी जितने साल के है उतने कार्यकर्ताओं को ब्लड डोनेट, पौधारोपण, प्याऊ लगाने व गरीबों को कम्बल बांटने चाहिए। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के निर्देष पर सभी सांसद विधायक अपने क्षेत्रों में जनसेवा कार्य करेंगे। अंत में कहा कि मंहगाई पर हम लोग काफी अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर 

About Samar Saleel

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...