Breaking News

अयोध्या पुलिस की ईमानदारी की श्रध्दालु ने की प्रशंसा

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। खाकी ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए रामजन्मभूमि मंदिर दर्शन के दौरान गुजरात से आए श्रद्धालु के भीड़ में गिर गए रुपए को खोजकर वापस किया। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या में नियुक्त आरक्षी पुष्पराज यादव और मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सिंह ने मंदिर परिसर ड्यूटी के दौरान ईमानदारी की मिशाल पेश किया।

आयरलैंड के खिलाफ जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी भारतीय टीम, हरमनप्रीत और हार्दिक पर रहेगी नजर

अयोध्या पुलिस की ईमानदारी की श्रध्दालु ने की प्रशंसा

आईजी अयोध्या श्री प्रवीण कुमार ने की ईमानदारी की प्रशंसा। गुजरात राज्य के सूरत निवासी उमाकांत आचार्य राम जन्मभूमि दर्शन करने के लिए अयोध्या आए थे। मंदिर दर्शन के दौरान उनके जेब में रखा 39 हजार पांच सौ रुपए भीड़ में कहीं गिर गए।

इसकी जानकारी आरक्षी पुष्पराज यादव और मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सिंह को हुई तो खाकी के दोनों जवानों ने अथक परिश्रम करके खोए हुए रुपए को ढूंढ निकाला। खोई हुई अमानत वापस पाकर दर्शनार्थी उमाकांत ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दिल से धन्यवाद दिया।

About reporter

Check Also

पूर्व एसपीजी सिक्योरिटी ऑफिसर समेत कई लोग रालोद में शामिल

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे (Anil Dubey) ने सोमवार ...