Breaking News

अपने कर्मों की सजा भुगत रहे हैं आजम खां, लोकसभा चुनाव में अखिलेश का सपना धरा रह जाएगा: भूपेंद्र चौधरी

अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा नेता आजम खां ने बीते समय में जैसा किया, वैसी सजा भुगत रहे हैं। वह पुलिस हिरासत में हैं और उनकी जान को किसी तरह का खतरा नहीं है।वह बिना वजह तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं।

👉ऑपरेशन अजयः दो नेपाली नागरिकों सहित 143 यात्रियों के साथ नई दिल्ली पहुंची छठी उड़ान

अमरोहा के जोया रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन क्यों बना है और इसका मकसद क्या है। यह जनता अच्छी तरह से जानती है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी।इस बार भी भाजपा मजबूत स्थिति में हैं। नरेंद्र मोदी को जनता पसंद करती है और इस बार भी उन्हें प्रधानमंत्री बनाएगी।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि विपक्ष भाजपा को हराने का सपने देख रहा है। इसलिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है। यह जनता से छिपा नहीं है कि इंडिया गठबंधन क्यों बना है और इसका मकसद क्या है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को पोस्टरों पर प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया जा रहा है। सपने देखने का हक सभी को है।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी छह महीने पहले अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे थे, लेकिन चुनाव में क्या स्थिति रही, यह सभी को पता है। अब लोकसभा चुनाव आया है तो वह फिर से इस तरह के दावे कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भी उनका सपना, सपना ही रह जाएगा।

👉दशहरा, दीपावली एवं छठ पर्व पर रेलवे प्रशासन करेगा कुछ विशेष गाड़ियों का संचलन

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पूर्व में जो किया वह, उसकी सजा झेल रहे हैं। पुलिस प्रशासन उन्हें सुरक्षा दे रहा है।

बता दें कि सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक करने पहुंचे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, विधायक डॉ हरि सिंह ढिल्लो आदि मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...