Breaking News

Balaghat : अखिलेश ने भाजपा बर बोला हमला

मध्य प्रदेश। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज जिला Balaghat बालाघाट (मध्य प्रदेश) में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि भाजपा के डरे हुए प्रत्याशी के इशारे पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अनुभा मुंजारे को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर सन् 2013 का मुकदमा है और कार्यवाही चुनाव से ठीक 7 दिन पहले हुई है। ये हमारा उनका अपमान नहीं ये जनता का अपमान हुआ है। पिछली सरकार के दबाव में प्रशासन ने उन्हें हरा दिया था। इस बार भी मतदाताओं में भारी उत्साह और जोश है। जनता का जर्बदस्त रूझान उनके प्रति है।

Balaghat में अखिलेश यादव ने

बालाघाट Balaghat में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कहा कि किसान की आय दो गुना कर देंगे। बताओ मध्य प्रदेश में 15 और देश में साढ़े 4 साल हो गए किसकी आय दो गुनी हो गई? इनके स्मार्ट होने की क्या परिभाषा हैं, ये यही जानते हैं। साढ़े 4 साल में 40 हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। बैंक के ब्याज का दबाव किसान सहन नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस भी 10 दिन में कर्ज माफ करने की बात कह रही है। आप सपा को जिताइये सरकार में शामिल होते ही 1 घण्टे में किसानों का कर्जा माफ होगा।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज कृषि विभाग की रिपोर्ट आई है कि नोटबंदी की वजह से किसान बीज नहीं खरीद पाया। हमारी माता-बहनों ने भी कुछ पैसा रखा था जिसे बैंक में जमा करा लिया गया। बड़े-बड़े उद्योगपति वह पैसा लेकर भाग गए। करीब 40 हजार उद्योगपति देश छोड़ कर जनता का पैसा लेकर चले गए। अगर आप चाहते हें कि परिवर्तन आए, खुशहाली आए तो आ गया है वो दिन। समाजवादियों को वोट देकर उनका साथ दीजिए।

श्री यादव ने कहा कि हमने यूपी में घर दिया गरीबों को। यहां भी गरीबों को हम 5 लाख का घर देंगे। इनका डिजिटल इण्डिया देखो। कांग्रेस एक गड्ढे वाला शौचालय बना कर देती थी। भाजपा दो गड्ढे वाला शौचालय बना रही है। समाजवादी कहते हैं कि लोगों को सम्पन्न कर दो वे शौचालय खुद बना लेंगे। यूपी में हम गरीब महिलाओं को पेंशन देते थे।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

• स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा • ग्रीष्मकालीन भीड़ की व्यवस्थाओं पर बल • ...