Breaking News

बरेका महाप्रबंधक ने लोको असेम्बली शॉप का निरीक्षण किया

बनारस। महाप्रबंधक अंजली गोयल ने आज बनारस रेल इंजन कारखाना के लोको असेम्बली शॉप एवं लोको फ्रेम शॉप का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शॉप में होने वाले कार्यों की समीक्षा की एवं लोको की गुणवत्ता में और बेहतरी लाने के साथ ही समय और मानव शक्ति दोनों की बचत करने पर भी जोर दिया। इस अवसर महाप्रबंधक ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कर्मचारियों एवं अधिकारियों सराहना भी की।

उल्लेखनीय है कि लोको असेम्बली शॉप बरेका का एक महत्व्पूर्ण शॉप है जहां लोको निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण एवं अधिकांश कार्य किया जाता है साथ ही यहां लोको निर्माण का अंतिम रूप दिया जाता है।

कर्मशाला निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य् विद्युत इंजीनियर राजेश कुमार राय, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अमिताभ, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक ए.के.राठौर, प्रमुख मुख्य इंजीनियर संतोष शुक्ला, मुख्य विद्युत इंजीनियर पी.पी. राजू, मुख्य विद्युत इंजीनियर/सर्विस & प्रोग्रेस एम.के.गुप्ता, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/उत्पादन नीरज जैन, मुख्य विद्युत इंजीनियर/लोको अनन्त सदाशिव, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/एस.ई. सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक विजय, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर लोको अरुण शर्मा सहित काफी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट-संजय गुप्ता

About Samar Saleel

Check Also

खुन खुनजी गर्ल्स पीजी कॉलेज में AdMad का आयोजन

लखनऊ। आज खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा कॉलेज परिसर में ...