Breaking News

अखिलेश के देवरिया जाने से पहले गरमाई जिले की सियासत,प्रशासन तैयारियों में जुटा…

उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुए 6 लोगों के हत्याकांड के बाद यूपी की सियासत का तापमान बढ़ गया है। सत्ताधारी दल और विपक्षी दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव देवरिया जाएंगे, जहां पर वह दोनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

अखिलेश यादव के देवरिया आगमन को लेकर जिले की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। एसपी ने सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया है।

बता दें कि 16 अक्तूबर को मृतक जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव का ब्रह्मभोज है। जिसमे अखिलेश यादव शामिल होने के लिए देवरिया जाएंगे। अखिलेश के दौरे को लेकर सत्ताधारी दल और विपक्ष के नेता एक दूसरे को पर जमकर वार पलटवार कर रहे है। पीड़ितों के गांव में राजनीतिक दलों के नेताओं का आना-जाना तेज हो गया है।

शलभमणि त्रिपाठी और शिवपाल यादव के बीच वार-पलटवार

इस घटना में मारे गए सत्‍य प्रकाश दुबे और उनके परिवार के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इसमें बीजेपी विधायक शलभमणि त्रिपाठी शामिल हुए थे। यहां पर शलभमणि त्रिपाठी ने सपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा था कि सपा के नेता मुझपर जातिवादी होने का आरोप लगा रहे हैं। मैं हजार बार इन आरोपों की जांच कराने की चुनौती देता हूं।

शिवपाल यादव ने अपने एक्स पर किए गए पोस्ट में देवरिया कांड को लेकर लिखा कि देवरिया कांड पर मा०विधायक देवरिया कह रहे हैं कि अगर सपा की हैसियत है तो उनकी एक हजार जांच करा ले। विधायक जी,सपा तो विपक्ष में है….आप सियासी रोटी सेंकना बंद कर प्रशासन की जवाबदेही व जिम्मेदारी तय करा लें।

About News Desk (P)

Check Also

विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल का नियमित रूप से पूर्वाभ्यास जारी- प्रो एसएस मिश्र

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University) ...