Breaking News

अपनी त्वचा की रंगत के अनुसार जानिये किस रंग की लिपस्टिक आपके लिए रहेगी बेस्ट…

हर महिला सुंदर दिखना चाहती है, इसलिए वह तरह तरह के मेकअप प्रोडक्ट पर खर्च करतीं हैं। लेकिन इसके बाद भी उन्हें इसे लेकर कंफ्यूजन रहती है कि उनके चेहरे पर क्या अच्छा लगेगा। हर चेहरे पर अलग अलग स्टाइल का मेकअप शूट करता है। जैसे लिपस्टिक.. लिपस्टिक (Lipstick) महिलाओं के मेकअप किट का सबसे अहम हिस्सा है लेकिन अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं कि उनकी त्वचा की रंगत के हिसाब से कौन-सा लिपस्टिक शेड सही है या फिर किस रंग की लिपस्टिक के साथ वह अधिक खूबसूरत लग सकती हैं।। महिलाओं की इसी कंफ्यूजन को आज हम दूर करेंगे.

आपके लिए सबसे बेस्ट लिप कलर जाने कौन सा:

लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप आइटम है जो हर महिला कैरी करती है। मेकअप की अगर बात करे तो सबसे पहले जिक्र लिपस्टिक का ही आता है, लिपस्टिक मेकअप का बहुत जरूरी हिस्सा माना जाता है। लिपस्टिक से हर महिला का चेहरा खिल जाता है। त्वचा की रंगत के हिसाब से सही रंग की लिपस्टिक लगाने से जहां एक ओर आपको आकर्षक लुक मिलता है, वहीं गलत लिपस्टिक लगाने से आपका लुक बिगड़ सकता है।

क्या आप लिपस्टिक की दिक्कतों को दूर करना चाहते है और क्या आप जानना चाहती हैं कि आपको कौन-सी लिपस्टिक लगानी चाहिए? परेशान न हों, आज हम आपको लिपस्टिक कलर चुनने के सही तरीकों के बारे में बताने जा रहे है तो चलिए जानते है.

फेयर कलर-

अगर आपकी त्वचा का रंग न्यूट्रल है, तो गहरे गुलाबी, बैंगनी या भूरे रंग की लिपस्टिक लगाएं। हमेशा मैट लिपस्टिक लगाने की कोशिश करें, जिससे अपको सही और क्लासी लुक मिलेगा।

डस्की स्किन टोन-

अगर आपका कॉम्प्लेक्शन डस्की है तो आपको ब्राउन कलर के लिपस्टिक शेड्स को चुनना चाहिए। ये शेड्स आपके चेहरे की कांति बढ़ाने में मदद करेगा और आप कहीं ज्यादा आकर्षक नजर आएंगी।

डार्क स्किन-

आपकी त्वचा का रंग अगर डार्क है तो आप ग्लॉसी लिप कलर न चुनें। इससे आपका चेहरा अधिक डार्क लग सकता है। मैट लिपस्टिक के शेड्स के साथ आप अपनी खूबसूरती को अधिक निखार सकती हैं। ऑक्सब्लड, बरगंडी और कॉफी शेड्स आप चुन सकती हैं। मेकअप करते समय आई मेकअप का भी ध्यान रखें। यह लिप शेड को कॉम्प्लिमेंट करते हुए होना चाहिए।

व्हिटिश (गेहुंआ) स्किन कलर-

हॉट पिंक, राइप ऑरेंज आपके लिए सबसे बेहतर लिप कलर हैं। इन ऑप्शन्स के जरिए आप दमकती हुई रंगत पा सकती हैं। लेकिन अगर आप लाइट शेड्स चुनना चाहती हैं तो कोरल शेड और लाइट पिंक आपके लिए सबसे सही होगा।

About News Room lko

Check Also

रिश्ते में पार्टनर कर रहा आपका इस्तेमाल, इन बातों से करें पहचान

कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हैं लेकिन आपको खुशी या सुकून नहीं ...