Breaking News

चंदौली में पैसा खर्च करने में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी निकले सबसे आगे

चंदौली। जनपद में निर्वाचन आयोग सभी विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के आय-व्यय का ब्यौरा देना और उसका विश्लेषण करना शुरू कर दिया है। 28 फरवरी तक विधानसभा प्रत्याशियों के द्वारा दिए गए आंकड़ों में देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी के सकलडीहा विधानसभा के प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी ने सर्वाधिक खर्च किया है। वही अन्य दलों के प्रत्याशी खर्चे में काफी कंजूसी दिखा रहे हैं।

विदित हो कि सकलडीहा विधानसभा चुनाव में खर्चा दिखाने वाले प्रत्याशियों की करी जाए तो सकलडीहा विधानसभा सीट में चुनाव लड़ रहे सारे प्रत्याशियों में सूर्यमुनी तिवारी ने सर्वाधिक 14,42,660 रुपए खर्च कर डाला है, जबकि उनके मुकाबले चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने केवल 6,15,341 रुपये का कुल अपना खर्चा दिखाया है। वहीं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने 4,32,430 रुपये का खर्चा दिखाते हुए बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जय श्याम त्रिपाठी से भी आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं।

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जय श्याम त्रिपाठी ने 2,00,650 रुपये खर्च में दिखा रहे हैं। यहां पर जन अधिकार पार्टी की चंदा ने भी 1,51,620 रुपये का खर्च दिखाया है। जिसे देख कर यह कहा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जनपद में चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा खर्च कर रहे है।

रिपोर्ट-अमित कुशवाहा

About reporter

Check Also

लखनऊ नगर निगम ने गृहकर वसूली का बनाया रिकॉर्ड, नागरिकों का आभार

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) ने इस साल गृहकर वसूली के मामले में ...