Breaking News

भूपेंद्र चौधरी ने बताई जनसम्पर्क अभियान की रूपरेखा

लखनऊ। मोदी सरकार की उपलब्धियों से भाजपा में उत्साह है। प्रदेश भाजपा के द्वारा इस सम्बन्ध में पिछले कई दिनों से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर पार्टी का महासम्पर्क अभियान शुरू हुआ है। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendraup Chaudhary) ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि पार्टी महा-जनसंपर्क अभियान के तहत गांव स्तर तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस से अवगत कराने का काम करेगी।

👉योगी के सहयोगी संघवाद की सफ़लता

महा-जनसंपर्क अभियान में विभिन्न कार्यक्रम के द्वारा प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गो से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क किया जाना है। लोकसभा, विधानसभा, शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन के सभी मण्डलों, शक्तिकेन्द्रों तथाबूथों पर महासम्पर्क अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रमों के आयोजन होंगे।

Bhupendraup Chaudhary भूपेंद्र चौधरी

80 लोकसभा क्षेत्रों को 21 क्लस्टर में रचना की गयी है। प्रत्येक क्लस्टर में केन्द्रीय मंत्री, केन्द्रीय संगठन के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण एवं प्रदेश से वरिष्ठ पदाधिकारियों को दायित्व सौंपकर कार्यक्रमों की रचना की गयी है। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। सभी लोकसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी उद्योेगपति का व्यापारी सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा।

👉सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहा मणिपुर, स्थिति को संभालने के लिए सेना को पड़ा उतारना l, जाने पूरी खबर

लोकसभा में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों के साथ संवाद किया जायेगा। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 1000 विशिष्ट परिवारों जैसें पदमश्री अवार्डी, खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति, चिकित्सक, पूर्व न्यायधीश, शहीद परिवार के सदस्य व अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क किया जायेगा।

👉लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिली ये जिम्मेदारी, यूपी में करेगे…

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में गरीब कल्याण के विभिन्न कार्यो से आम जनता को लाभ प्राप्त हुआ है। ऐसे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे जिसमें केन्द्र व प्रदेश सरकार से लाभ पाये लाभार्थिंयों को आमंत्रित किया जायेगा। 21 जून को योग दिवस पर उत्तर प्रदेश के सभी शक्ति केन्द्र पर योग दिवस का कार्यक्रम किया जायेगा। सरकार की उपलब्धियों का पत्रक भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता संपर्क के दौरान संपर्कित व्यक्ति से टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड-कॉल भी करायेगें।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...